पवित्र राय को तीन महीने पहले ही मिला था लाइसेंस
मालदा: दो युवकों की हत्या के मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के नेता तथा इंगलिश बाजार पंचायत समिति के अध्यक्ष पवित्र राय ने दो लाख रुपये में अपने ऑटोमेटिक लाइसेंसी पिस्तौल की खरीद की थी. पवित्र राय इन दिनों पुलिस रिमांड पर हैं और पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अब तक कई तथ्यों का खुलासा […]
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पवित्र राय ने तीन महीने पहले ही पिस्तौल का लाइसेंस हासिल किया था. उसके बाद दो लाख रुपये में उसने ऑटोमेटिक पिस्तौल खरीद ली थी. पिस्तौल लेने के समय उसने 50 राउंड गोली भी खरीदी थी. पुलिस हालांकि अब तक एक गोली भी बरामद नहीं कर पायी है. पुलिस ने 50 राउंड गोलियों का पवित्र राय से हिसाब मांगा है.
सूत्रों ने बताया कि मंत्री कृष्णेन्दू चौधरी की निकटता की वजह से वह तृणमूल कांग्रेस में दबंग नेता के रूप में सामने आया और पंचायत समिति के चुनाव में जीत के बाद इंगलिश बाजार पंचायत समिति का अध्यक्ष भी बन गया. इससे पहले वह एक इंजीनियर के साथ भी मारपीट कर चुका है. यह मामला पहले ही अदालत में चल रहा है. यहां उल्लेखनीय है कि मालदा के कुलीपाड़ा इलाके में तीन दिनों पहले पवित्र राय द्वारा चलायी गयी गोली में दो युवकों की मौत हो गई थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










