राज्य और केंद्र सरकार को विशेष प्रस्ताव भेजने की तैयारी, एबीवीपी के सम्मेलन में भी छायेगा चाय श्रमिकों का मुद्दा
सिलीगुड़ी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राज्य सम्मेलन में डुवार्स के चाय श्रमिकों की समस्या पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी. डुवार्स में इन दिनों विभिन्न चाय बागानों के श्रमिक भूख एवं बीमारी की वजह से मारे जा रहे हैं. पिछले छह महीने में करीब 65 चाय श्रमिकों की मौत हो चुकी है. […]
सम्मेलन का उद्घाटन केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे. जबकि विशेष अतिथि के रूप में दार्जिलिंग के सांसद तथा भाजपा नेता एसएस अहलुवालिया उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी संगठन के सचिव किशोर वर्मन ने दी. वह सोमवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि डुवार्स के चाय बागानों एवं चाय श्रमिकों की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है. उनका संगठन सिर्फ शिक्षा को लेकर ही नहीं, बल्कि अन्य मुद्दों को लेकर भी सक्रिय है. सम्मेलन में चाय श्रमिकों की समस्याओं को लेकर एक विशेष प्रस्ताव पारित किया जायेगा. इस प्रस्ताव को राज्य एवं केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा. उन्होंने राज्य में बढ़ रही आईएसआईएस की गतिविधि पर भी अपनी चिंता जाहिर की. श्री वर्मन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आईएसआईएस आतंकवादियों ने अपना जाल बिछा लिया है.
आईएसआईएस के साथ जुड़े होने के आरोप में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. विभिन्न स्थानों पर बम बनाने वाली फैक्टरियों का खुलासा पुलिस कर रही है. जाहिर है राज्य में नागरिक सुरक्षा की स्थिति चरमरा गई है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में महिला उत्पीड़न के मामले भी काफी बढ़ गये हैं. राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. इन दोनों मुद्दों सहित और भी कई अन्य मुद्दों पर इस सम्मेलन में चर्चा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










