सिलीगुड़ी मैराथन 2016 दस जनवरी को
सिलीगुड़ी. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिलीगुड़ी मैराथन कमिटी व अग्रणी संघ की ओर से सिलीगुड़ी मैराथन 2016 का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन 10 जनवरी को होगा़ इस मैराथन में पूरे देश से प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं. पिछले वर्ष के मैराथन में सात हजार से अधिक लोंगो ने हिस्सा […]
सिलीगुड़ी. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिलीगुड़ी मैराथन कमिटी व अग्रणी संघ की ओर से सिलीगुड़ी मैराथन 2016 का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन 10 जनवरी को होगा़ इस मैराथन में पूरे देश से प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं. पिछले वर्ष के मैराथन में सात हजार से अधिक लोंगो ने हिस्सा लिया था़ इस वर्ष दस हजार से अधिक प्रतियोगियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है. सिलीगुड़ी अग्रणी संघ व सिलीगुड़ी मैराथन कमिटी के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय के सहयोग से पांचवें वर्ष इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है.
इस वर्ष मैराथन की दूरी 21 किलोमीटर है. पत्रकारों से बातचीत करते हुये आयोजक मंडली की ओर से कृष्ण चंद्र पाल ने बताया कि इस बार तीन तरह के मैराथन का आयोजन होगा. जिसमें पहला है अर्द्ध मैराथन,दूसरा छोटा मैराथन एवं तीसरा स्वप्न दौड़. मिली जानकारी के मुताबिक अर्द्ध मैराथन में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सिर्फ पुरूष ही भाग ले सकते हैं. जबिक छोटे मैराथन में 15 से 18 वर्ष तक के पुरूष एवं महिला दोनों भाग ले सकते हैं. इसके अलावा स्वपन दौड़ में 12 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं.
अर्ध मैराथन में धावकों को कुल 21 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी एवं इसमें प्रथम आने वाले को एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा. द्वितीय आने वाले प्रतियोगी को पचार हजार, तृतीय आने वाले प्रतियोगी को पच्चीस हजार, चतुर्थ आने वाले प्रतियोगी को दस हजार, पंचम आने वाले प्रतियोगी को पांच हजार एवं प्रतियोगिता में छठे से दसवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतियोगी को पुरस्कार स्वरूप तीन-तीन हजार रूपये की राशि सौंपी जायेगी. छोटे मैराथन में धावकों को आठ किलोमीटर दौड़ लगानी होगी, इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार,तृतीय पुरस्कार दो हजार,चतुर्थ पुरस्कार एक हजार एवं पंचम पुरस्कार पांच सौ रूपये निर्धारित की गयी है. स्वप्न दौड़ में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को मात्र चार किलोमीटर तक दौड़ लगानी है़.
इसमें दौड़ लगाने के साथ साथ सबसे अच्छा संदेश देने वाले धावकों को पुरस्कृत किया जायेगा. संदेश समाज, शिक्षा ,धर्म आदि किसी से भी जुड़ा हो सकता है. प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो हजार एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में एक हजार रूपये दिये जायेंगे. सिलीगुड़ी मैराथन-2016 का आगाज सिलीगुड़ी के हाशमी चौक से दस जनवरी सुबह सात बजे होगा. इस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को 9 जनवरी के 12 बजे दिन तक अग्रणी संघ में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है. आज के पत्रकार सम्मेलन में कृष्ण चंद्र पाल के अलावा मैराथन कमिटी के सचिव जयदीप नंदी, अग्रणी संघ के सचिव अक्षय घोष एवं अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










