कचरे के ढेर पर डिप्टी मेयर का वार्ड
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम में वाम बोर्ड के डिप्टी मेयर का तीन नंबर वार्ड ही इन दिनों कचरे के ढेर पर बैठा है. वार्ड का गुरूंगबस्ती बाजार इलाका डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो गया है. गंदगी, बदबू व मच्छरों से परेशान वार्डवासियों का आखिरकार शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा. तृकां के बैनरतले श्याम सुंदर सिंह, […]
प्रदर्शन किये जाने की खबर मिलते ही दोपहर करीब 12.30 बजे निगम से कचरा ढोने का एक वाहन आया. लेकिन आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी मेयर के मौके पर न आने तक कचरे को नहीं उठने दिया और जमकर धरना प्रदर्शन किया. अपराह्न करीब 3.30 बजे मजबूर होकर डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद रामभजन महतो मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर डिप्टी मेयर के किसी भी बातों का असर नहीं हुआ. बाद में किसी तरह समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत करा कर डिप्टी मेयर ने कचरा उठवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










