प्लाइवुड कारखाना बंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोनस और बकाया मांगने से बिगड़ी बात मालिकों ने लगाया ताला, कई सौ श्रमिक हुए बेकार जलपाईगुड़ी. डुवार्स में बकाया वेतन तथा बोनस के विवाद को लेकर एक प्लाइवुड फैक्ट्री के बंद होने की खबर है.धूपगुड़ी के मोरंगा इलाके में स्थित इस कारखाने में शनिवार से ताला लगा दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बकाया […]
विज्ञापन
बोनस और बकाया मांगने से बिगड़ी बात
मालिकों ने लगाया ताला, कई सौ श्रमिक हुए बेकार
जलपाईगुड़ी. डुवार्स में बकाया वेतन तथा बोनस के विवाद को लेकर एक प्लाइवुड फैक्ट्री के बंद होने की खबर है.धूपगुड़ी के मोरंगा इलाके में स्थित इस कारखाने में शनिवार से ताला लगा दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बकाया वेतन तथा बोनस देने को लेकर श्रमिकों तथा कारखाना प्रबंधन के बीच कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी. दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकला.
शनिवार को सुबह जब श्रमिक काम करने के लिए कारखाना पहुंचे तो लॉक आउट नोटिस के साथ गेट पर ताला लटका हुआ था. श्रमिकों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दुर्गापूजा से पहले ही बोनस तथा बकाया वेतन के भुगतान की मांग की जा रही थी. प्रबंधन की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसके अलावा श्रमिक 20 प्रतिशत बोनस की मांग कर रहे थे, जबकि प्रबंधन 8.33 प्रतिशत बोनस देने के लिए राजी था जिसकी वजह से बात बिगड़ गयी.
दुर्गापूजा से लेकर अब तक बोनस भुगतान का लेकर बहानेबाजी की जा रही थी. श्रमिकों ने आगे कहा कि कारखाने की ओर से पिछले वर्ष 20 प्रतिशत बोनस का भुगतान किया गया था. इस वर्ष इसमें भारती कटौती कर दी गयी. इस मुद्दे को लेकर जलपाईगुड़ी में डिप्टी लेबर कमिश्नर के पास शिकायत भी दर्ज करायी गयी. समस्या के समाधान को लेकर तीन बार त्रिपक्षीय बैठक होने के बाद भी स्थित जस की तस बनी रही. बैठक में कारखाना प्रबंधन की ओर से बताया गया कि मालिक रोशनलाल अग्रवाल विदेश गये हुए हैं.
उनके विदेश से लौटने के बाद ही कोई फैसला होगा. शनिवार को अचानक फैक्टरी को बंद करने की घोषणा कर दी गयी. कारखाना बंद हो जाने की वजह से वहां काम कर रहे 100 से भी अधिक श्रमिक बेकार हो गये हैं. एक श्रमिक मोहम्मद कसरूद्दीन ने बताया कि मालिक किसी कीमत पर बोनस नहीं देना चाहते. बोनस देने से बचने के लिए ही बंदी की घोषणा की गयी है.
कारखाना मालिकों से कोई संपर्क नहीं हो सका है. जलपाईगुड़ी की जिला अधिकारी पृथा सरकार का कहना है कि कारखाना बंद कर देना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. उन्होंने डिप्टी लेबर कमिश्नर से रिपोर्ट मंगवाई है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










