विवाद: तृणमूल के दो गुटों में इलाका दखल को लेकर हुआ संघर्ष, बमबाजी में तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मालदा: शहर से 70 किलोमीटर दूर चांचल थाना अंतर्गत चंद्र पाड़ा ग्राम पंचायत के गोआलपाड़ा गांव के कलकी मोड़ इलाके में इलाका दखल को लेकर तृणमूल के दो गुटों में संघर्ष हुआ. इस दौरान चली गोली व बमबाजी में तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को चांचल महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंगलवार […]

विज्ञापन

मालदा: शहर से 70 किलोमीटर दूर चांचल थाना अंतर्गत चंद्र पाड़ा ग्राम पंचायत के गोआलपाड़ा गांव के कलकी मोड़ इलाके में इलाका दखल को लेकर तृणमूल के दो गुटों में संघर्ष हुआ. इस दौरान चली गोली व बमबाजी में तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को चांचल महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मंगलवार की रात दो बजे से बुधवार की सुबह सात बजे तक यह गुटीय संघर्ष चला. इस संघर्ष में तृणमूल के दोनों गुटों की ओर से गोलियां एवं बम चले. घटना की जानकारी मिलते ही चांचल के एसडीपीओ राना मुखर्जी, आईसी तुलसी दास भट्टाचार्य के नेतृत्व में विशाल पुलिस वाहिनी घटनास्थल पर पहुंची. इस घटना में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है एवं दो आरोपियों की तलाश कर रही है.

पूलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना में दोनो पक्षों के तीन लोग मतिउर रहमान (35), सफिकुल रहमान (31) एवं आनिकुल हक(38) शामिल हैं. गोआलपाड़ा इलाके में कुवेद अली व जूनियर शेख के बीच का झमेला पुराना है. कुवेद अली बमबाजी की घटना को लेकर गांव छोड़कर फरार था. दूसरी ओर जुनियर शेख को दुर्गा पूजा के पहले एक हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वर्तमान में जूनियर शेख विचाराधीन कैदी है.

मंगलवार की रात कुवेद अली के साथी मतिउर रहमान, सफिकुल रहमान के साथ जूनियर शेख के दल के मिठुन शेख, मंजूर शेख का विवाद शुरू हुआ. दोनों गुट तृणमूल समर्थक हैं. गोआलपाड़ा किस दल के अधीन रहेगा, इस विषय पर दोनो गुटों में विवाद शुरू हुआ जो बाद में भयंकर संघर्ष में परिणत हो गया. मतिउर रहमान ने बताया कि वे लोग तृणमूल समर्थक हैं, लेकिन जूनियर शेख का दल उस इलाके में काम करने में बाधा उत्पन्न कर रहा है.

दलीय कार्यालय दखल करने का विरोध करने पर उन लोगों ने हमला शुरू किया. दूसरी ओर जनियर शेख के समर्थक हालिम शेख ने बताया दलीय गुटबाजी की कोई बात नहीं है, बल्कि कई दिनों से कुवेद अली हत्या के मामले में पुलिस के भय से गांव से फरार है और अब अपने दल के साथ वह इलाके में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है. ग्रामवासियों के विरोध पर उसके दल की ओर से बमबाजी शुरू की गयी.

तृणमूल के इस गुटीय संघर्ष पर जिला तृणमूल कार्यकारी सचिव बाबला सरकार ने बताया संघर्ष के पीछे किसी भी तरह राजनीति नहीं है. घटना के साथ जबरदस्ती तृणमूल का नाम जोड़ा जा रहा है. इस घटना में जो लोग शामिल हैं वे इलाके के नामी बदमाशों रूप में जाने जाते हैं. श्री सरकार ने बताया कि इन लोगों को वे नहीं पहचानते. पुलिस बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे. चांचल थाना के एसडीपीओ राना मुखर्जी ने बताया कि इस संघर्ष के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola