सिलीगुड़ी : पत्नी के हाथों शराबी पति की मौत
सिलीगुड़ी. एक पत्नी के हाथों शराबी पति की हत्या हो गयी. पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घटना की जांच में जुटी है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाना अंतर्गत पाल पाड़ा इलाके में एक महिला ने अपने पति की हत्या अपने ही मायके में कर दी. सूत्रों से मिली से जानकारी के मुताबिक, पाल […]
सिलीगुड़ी. एक पत्नी के हाथों शराबी पति की हत्या हो गयी. पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घटना की जांच में जुटी है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाना अंतर्गत पाल पाड़ा इलाके में एक महिला ने अपने पति की हत्या अपने ही मायके में कर दी. सूत्रों से मिली से जानकारी के मुताबिक, पाल पाड़ा निवासी आरती मंडल माटीगाड़ा के खोलाई बख्तरी निवासी मानिक मंडल की तीसरी पत्नी है. मानिक मंडल शराब पीकर रोजाना पत्नी के साथ मारपीट गाली-गलौज करता था.
पति के इस रवैये से तंग आकर आरती पिछले कुछ दिनों से अपने नौ वर्षीय बेटे के साथ मायके में आकर रहने लगी. लेकिन मानिक वहां भी पहुंचने लगा. शनिवार की रात मानिक फिर से शराब पी कर अपने ससुराल पहुंच कर आरती को अपने घर चलने की जिद करने लगा. आरती साथ जाने के कतई तैयार नहीं थी. इसी बात पर दोनो में बात बढ़ गई. हाथापाई भी हुई.
उसी दौरान आरती ने घर में रखे एक बटान से मानिक के सर पर कई बार वार किया जिससे मानिक वहीं अचेत होकर गिर पड़ा. सर में गंभीर चोट लगने की वजह से मानिक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. खबर मिलने के बाद माटीगाड़ा थाना के प्रभारी दीपांजन दास के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची . पुलिस ने रक्त से सने मानिक का शव पोस्टमार्टम के लिये उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया एवं आरती मंडल को हिरासत में लिया. दीपांजन दास ने बताया कि घटना की पूरी जांच के बाद उचित कदम उठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










