ट्रेनों में मुसाफिरों को चूना लगाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
सिलीगुड़ी: ट्रेनों में मुसाफिरों को चूना लगाने वाला शातिर चोर आखिरकार रेल पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया़ सिलीगुड़ी जंक्शन स्टेशन से शुक्रवार की सुबह सब-इंस्पेक्टर सजल राय के नेतृत्व में रेल पुलिस ने मुहिम चलाकर संजय मजूमदार (26) नामक एक शातिर चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की़ रेल पुलिस बीते चार-पांच महीनों से […]
सिलीगुड़ी: ट्रेनों में मुसाफिरों को चूना लगाने वाला शातिर चोर आखिरकार रेल पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया़ सिलीगुड़ी जंक्शन स्टेशन से शुक्रवार की सुबह सब-इंस्पेक्टर सजल राय के नेतृत्व में रेल पुलिस ने मुहिम चलाकर संजय मजूमदार (26) नामक एक शातिर चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की़ रेल पुलिस बीते चार-पांच महीनों से इसकी तलाश में जुटी थी़ मिली जानकारी के अनुसार संजय प्रधाननगर थाना क्षेत्र के दो नंबर वार्ड की बाघाजतीन कालोनी का बाशिंदा है़ .
उसके खिलाफ इसी वर्ष 16 जून को प्रधाननगर थाना क्षेत्र के सालबाड़ी के शिवनगर निवासी पार्थ राय ने सिलीगुड़ी जंक्शन जीआरपी थाना में मालदा जिले के हरिश्चन्द्रपुर स्टेशन इलाके से ट्रेन में यात्रा के दौरान सोने के गहने, एडीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं एक कीमती मोबाइल फोन चोरी किये जाने का मामला दर्ज कराया था़ रेल पुलिस अधिकारी का कहना है कि पार्थ राय का चोरी हुआ मोबाइल फोन संजय के पास से बरामद हुआ है, लेकिन अन्य सामान बरामद नहीं हुए़ मोबाइल फोन बरामदगी की जानकारी श्री राय को दे दी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










