पूजा में अवैध पार्किंग जोन पर रहेगी निगम की पैनी नजर: दुर्गा सिंह

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. पूजा के दौरान अवैध पार्किंग जोन पर सिलीगुड़ी नगर निगम की पैनी नजर रहेगी. इसबार पूजा के दौरान वाहन मालिकों से अवैध रूप से पैसे लेने वालों की खैर नहीं है. पार्किंग के नाम पर अवैध तरीके से रूपये लेने वालों को यह चेतावनी निगम के पार्किंग विभाग की मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) व […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. पूजा के दौरान अवैध पार्किंग जोन पर सिलीगुड़ी नगर निगम की पैनी नजर रहेगी. इसबार पूजा के दौरान वाहन मालिकों से अवैध रूप से पैसे लेने वालों की खैर नहीं है. पार्किंग के नाम पर अवैध तरीके से रूपये लेने वालों को यह चेतावनी निगम के पार्किंग विभाग की मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) व पांच नंबर वार्ड की पार्षद दुर्गा सिंह ने दी है.
सुश्री सिंह का कहना है कि दुर्गा पूजा व काली पूजा के दौरान शहर में प्रत्येक वर्ष अवैध पार्किंग जोन कुकुरमुत्ते की तरह उग आते हैं. बड़े बजट व आकर्षक पूजा मंडपों एवं शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जहां-तहां खाली पड़ी जगहों को पार्किंग जोन में तब्दील कर दिया जाता है. दोपहिया व चार चक्के वाले वाहनों (मोटरकारों) से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है. ऐसे पार्किंग जोन चलाने वाले निगम से किसी तरह की अनुमति नहीं लेते और न ही वैध दस्तावेज इनके पास होते हंै. ऐसे पार्किंग जोन पूरी तरह गैर-कानूनी है. सुश्री सिंह ने कहा कि पूजा के दौरान ऐसे अवैध पार्किंग जोन के विरूद्ध निगम की ओर से मुहिम चलायी जायेगी. जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया जायेगा. साथ ही उन्होंने लोगों से भी जागरूक होने एवं ऐसे अवैध पार्किंग जोन व गैर-कानूनी तरीके से रू पये लेने वालों के विरूद्ध आवाज उठाने की अपील की. सुश्री सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि ऐसे अवैध पार्किंगों को देखने के साथ ही फोन से ही निगम व पुलिस के पास शिकायत करें.
सभी 47 वार्डों में चिकित्सा शिविर
सिलीगुड़ी नगर निगम ने इस बार दुर्गोत्सव के दौरान सभी 47 वार्डों में दर्शनार्थियों के सहायतार्थ चिकित्सा शिविर लगाने का फैसला लिया है. यह जानकारी भी निगम के स्वास्थ्य विभाग की एमएमआइसी दुर्गा सिंह ने मीडिया को दिया. उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा शिविर प्रत्येक वार्ड के सबसे मुख्य केंद्र (चौक-चोराहे, सड़क किनारे) लगाया जायेगा. शिविर में एक चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी, जरूरी दवाइयां, फस्टएड बॉक्स के अलावा प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी हर तरह की आपातकालीन सुविधा मौजूद रहेगी. साथ ही जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस सेवा का भी सहयोग मिनटों में कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola