फिल्मी तर्ज पर लड़कों से शादी रचाकर रुपये ऐंठने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. ‘डॉली की डोली’ फिल्म के तर्ज पर सिलसिलेवार कई लड़कों से शादी रचाकर ससुराल वालों की आंखों में धूल झोंक कर रूपये-गहने चुराकर एवं बाद में भी रूपये ऐंठने का सनसनीखेज आरोप एक पीडि़त पति ने लगाया है.कुछ दिनों पहले ही उसकी पत्नी ने उसपर जुल्म करने का आरोप लगाया था. उसके बाद आज […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. ‘डॉली की डोली’ फिल्म के तर्ज पर सिलसिलेवार कई लड़कों से शादी रचाकर ससुराल वालों की आंखों में धूल झोंक कर रूपये-गहने चुराकर एवं बाद में भी रूपये ऐंठने का सनसनीखेज आरोप एक पीडि़त पति ने लगाया है.कुछ दिनों पहले ही उसकी पत्नी ने उसपर जुल्म करने का आरोप लगाया था.
उसके बाद आज उस पति ने अपनी सफाइ दी.जलपाईगुड़ी के मर्चेंट रोड निवासी व पेशे से कच्चे चाय के कारोबारी दिलीप शर्मा ने शनिवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में मीडिया के सामने अपनी पत्नी पूजा शर्मा (अग्रवाल) द्वारा लगाये गये आरोपों की सफायी में कहा कि सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली की रहनेवाली पूजा शर्मा ने अपने परिवार वालों के सहयोग सेे धोखे में रखकर मुझसे शादी रचायी थी.
श्री शर्मा ने पूजा पर पहले से ही शादीशुदा होने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बीते साल 02 मई को जलपाईगुड़ी में ही सामाजिक रीतिनुसार पूजा के साथ शादी हुई. शादी के मात्र 27 दिन बाद ही पूजा 29 मई के दोपहर घर से रूपये-गहने चुराकर अचानक गायब हो गयी. पूजा की खोज-खबर लगाने के दौरान ही उसके अन्य एक पति का मोबाइल नंबर मिला. मोबाइल पर बात करने पर यह मालूम हुआ कि पूजा पहले से शादीशुदा है.
उसने नेपाल के विराटनगर निवासी प्रवीण अग्रवाल से शादी की हुई है. इस मामले में प्रवीण ने मुझे पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया और पूजा की पूरी हकीकत एवं उसने अपनी शादी के फोटो भी मुझे सौंप दिये. प्रवीण द्वारा श्री शर्मा को दी गयी जानकारी के अनुसार पूजा ने उसके साथ भी धोखा देकर शादी रचाइ. शादी के कुछ दिन बाद ही पूजा प्रवीण के घर से भी रूपये-गहने चुराकर रफू चक्कर हो गयी. श्री शर्मा ने बताया कि प्रवीण से पहले पूजा राजस्थान के उदयपुर के एक युवक एवं दिल्ली निवासी एक फौजी के साथ भी शादी रचा चुकी है.
श्री शर्मा ने बताया कि पूजा की पूरी हकीकत सामने ने आने के बाद दो जून को जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना में रूपये-गहने चुराकर गायब होने एवं धोखा देकर शादी रचाने का मामला दायर कराया. उन्होंने कहा कि पूजा ने 04 जून को कोतवाली थाना में ही मुझ पर और मेरे मां, पिताजी, शादीशुदा दोनों बहनों के विरूद्ध दहेज के शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त (498 धारा) करने का पलटा मामला दायर कराया. उन्होंने बताया कि 498 धारा के मामले में उन्होंने हाइकोर्ट से जमानत ले ली. पूरा मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है. श्री शर्मा का कहना है कि वह इंसाफ चाहते हैं.
साथ ही उन्होंने 498 धारा का तथाकथित कुछ शादीशुदा महिलाओं द्वारा दुरूपयोग करने एवं इसके लिए पूरे समाज को जागरुक होने की अपील की. इधर,आरोप लगाने वाले पति पर पलटवार करते हुए पत्नी पूजा का कहना है कि दिलीप के विरुद्ध मानहानी का मामला दायर करुंगी. मुझ पर हुए अत्याचार और बदनाम करने के लिए उसे किसी भी कीमत पर वह नहीं छोड़ेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola