सूर्यसेन पार्क: ट्वाय ट्रेन की बंद परिसेवा का मंत्री ने लिया जायजा
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के महानंदा नदी किनारे 10 नंबर वार्ड स्थित सूर्यसेन पार्क में ट्वाय ट्रेन के बंद परिसेवा का उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने जायजा लिया. इस दौरान रेलवे ट्रेकों से सटे फूटपाथों की बदहाली देखकर मंत्री काफी भड़क उठे. इनके जगह-जगह टूटे होने की वजह से श्री देव ने उत्तर बंगाल विकास […]
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के महानंदा नदी किनारे 10 नंबर वार्ड स्थित सूर्यसेन पार्क में ट्वाय ट्रेन के बंद परिसेवा का उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने जायजा लिया.
इस दौरान रेलवे ट्रेकों से सटे फूटपाथों की बदहाली देखकर मंत्री काफी भड़क उठे. इनके जगह-जगह टूटे होने की वजह से श्री देव ने उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय (एनबीडीडी) के अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी. उन्होंने फूटपाथों की जल्द मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. साथ ही समय-समय पर क्रियाविंत हो चुके परियोजनाओं का मुआयना करने का नसीहत भी दी.
मीडिया से बातचीत करते हुए श्री देव ने कहा कि बदहाल फूटपाथों के वजह से पार्क में मनोरंजन करनेवालों बच्चों व हर उम्र के लोगों के साथ कभी-भी कोई अनहोनी घटित हो सकती है. कामों में लापरवाही कभी-भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती. बंद ट्वाय ट्रेन परिसेवा के लिए उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के वाम बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया. इस दौरान मंत्री के साथ निगम में विरोधी दल के तृकां नेता नांटू पाल, 13 नंबर वार्ड के तृकां पार्षद मानिक दे, तृकां के युवा नेता मनोज वर्मा, एनबीडीडी के कार्यकारी अभियंता असिम चौधरी व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










