आग्नेयास्त्र तस्करी मामले में खुफिया विभाग को एक और सफलता
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के खुफिया विभाग(डीडी) ने आग्नेयास्त्र तस्करी के मामले में शुक्रवार की सुबह आग्नेयास्त्र सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है. खुफिया विभाग की ओर से आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए खुफिया विभाग के एडीसीपी अम्लान घोष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के खुफिया विभाग(डीडी) ने आग्नेयास्त्र तस्करी के मामले में शुक्रवार की सुबह आग्नेयास्त्र सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है. खुफिया विभाग की ओर से आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया.
पत्रकारों को संबोधित करते हुए खुफिया विभाग के एडीसीपी अम्लान घोष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खुफिया विभाग की टीम ने बागडोगरा के बिहारमोड़ से एक नाईन एम.एम. की पिस्टल, दो मैगजीन व चार जिंदा कारतूस के साथ सुजीत छेत्री(42) को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि सुजीत छेत्री बानरहाट लक्खीपाड़ा चाय बगान का निवासी है.
अम्लान घोष ने बताया कि पूछताछ में सुजीत छेत्री ने स्वीकार किया है कि गत 28 सितंबर को गिरफ्तार किए गए बिहार के मुंगेर निवासी गणेश शर्मा से ही उसने इस हथियार की खरीद की थी. उन्होंने बताया कि गणेश शर्मा पिछले 12 वर्षों से हथियार तस्करी का गोरखधंधा चला रहा है. गणेश शर्मा के तार असम, दार्जिलिंग,सिक्किम के गंगतोक व तराई-डुआर्स से जुड़े होने की ओर संकेत मिले हैं. हालांकि गणेश शर्मा का नेटवर्क काफी मजबूत है. खुफिया विभाग इसे जड़ से समाप्त करने की कोशिश में लगी है.
गौरतलब है कि गत 28 सितंबर को खुफिया विभाग ने गणेश शर्मा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था. ये चारों अभी भी पुलिस रिमांड पर है.इन चारों से की गई पूछताछ के आधार पर खुफिया विभाग आगे की कारवायी कर रही है. अम्लान घोष ने बताया कि सुजीत छेत्री गुरूवार या शुक्रवार की सुबह ही सिलीगुड़ी आया था और यहां से अन्यत्र जाने की योजना उसकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










