भारतीय छीट से 467 भारतीय लौटेंगे स्वदेश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: बांग्लादेश भूभाग के अधीनस्थ भारतीय छीट के 467 भारतीय नागरिकों को भारत के भू-भाग में लाने के लिए दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बल व पुलिस-प्रशासन ने तत्परता शुरू कर दी है. इसके तहत आज भारतर-बांग्लादेश सीमा स्थित जलपाईगुड़ी के डांगापाड़ा बीओपी में बांग्लादेश व भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई. कूचबिहार […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: बांग्लादेश भूभाग के अधीनस्थ भारतीय छीट के 467 भारतीय नागरिकों को भारत के भू-भाग में लाने के लिए दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बल व पुलिस-प्रशासन ने तत्परता शुरू कर दी है. इसके तहत आज भारतर-बांग्लादेश सीमा स्थित जलपाईगुड़ी के डांगापाड़ा बीओपी में बांग्लादेश व भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई. कूचबिहार के हल्दीबाड़ी के डांगापाड़ा के भारत-बांग्लादेश के तीन नंबर गेट के सामने आयोजित प्रशासनिक बैठक में बीएसएफ व बीजीबी समेत दोनों देशों के प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे. बैठक में 467 भारतीय के बांग्लादेश से भारत के भू-भाग में आने के दौरान किसी तरह की समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए चरचा की गयी.
बैठक में बांग्लादेश के पंचगड़ जिले के एसिसटेंट कमिश्नर ऑफ लैंड इलियास मेहेदी, बीजीबी के मेजर मोहम्मद नईम, सुबेदार मोहम्मद अब्दुल कादेर समेत बांग्लादेश के भवानीगंज थाना के अधिकारी भवानी कांत राय उपस्थित थे. दूसरी ओर, भारत की ओर से बीएसएफ के राधाबाड़ी सेक्टर के डीसीजी प्रियरंजन कुमार, 58 नंबर बटालियन के अश्विनी कुमार समेत हल्दीबाड़ी थाने के आइसी विकास कांति दे, बीडीओ दिव्येंदु मजूमदार उपस्थित थे. बांग्लादेश के पंचमगड़ जिले के एसिसटेंट कमिश्नर ऑफ लैंड इलियास मेहेदी ने बताया कि यहलोग भारत में प्रवेश कर पायें, इसके लिए हरसंभव सहायता की जायेगी. बैठक में तय हुआ कि सीमा के दो जगहों से भारत के लोगों को भारत में प्रवेश कराया जायेगा. भारत बांग्लादेश सीमा के डांगापाड़ा स्थित तीन नंबर गेट व रेलवे लाइन के रास्ते बांग्लादेश में रह रहे भारतीय भारत में प्रवेश करेंगे. अगर बांग्लादेश के पंचगड़ से भारत के लोग भारत आते हैं तो बीजीबी के जवान उन्हें पहुंचा देने की व्यवस्था करेंगे.
उनलोगों का मेडिकल चेकअप किया जायेगा. दोनों देशों मंे ही मेडिकल कैंप का आयोजन किया जायेगा. आज बैठक में लिये गये फैसले को पत्र के माध्यम से कूचबिहार के जिला शासक के पास भेजे जाने की जानकारी हल्दीबाड़ी के बीडीओ दिव्येंदु मजूमदार ने दी. उन्होंने बताया कि आला अधिकारी फैसला लेंगे कि कौन से रास्ते से भारतीय नागरिक भारत में आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










