किन्नरों ने किया मनसा पूजा का आयोजन
जलपाईगुड़ी. पश्चिम बंगाल हिजरा उन्नयन समिति की जलपाईगुड़ी यूनियन की पहल पर जलपाईगुड़ी के राजबाड़ी पाड़ा में आयोजित मनसा पूजा के दौरान किन्नरों के साथ आम गृहवधूओं को भी सामाजिक दूरी भूला कर पूजा-अर्चना करते देखा गया. स्थानीय आम गृहवधूओं ने किन्नरों के साथ मिलकर मनसा देवी को पुष्पांजलि अर्पित की. जलपाईगुड़ी नगरपालिका के दो […]
जलपाईगुड़ी. पश्चिम बंगाल हिजरा उन्नयन समिति की जलपाईगुड़ी यूनियन की पहल पर जलपाईगुड़ी के राजबाड़ी पाड़ा में आयोजित मनसा पूजा के दौरान किन्नरों के साथ आम गृहवधूओं को भी सामाजिक दूरी भूला कर पूजा-अर्चना करते देखा गया. स्थानीय आम गृहवधूओं ने किन्नरों के साथ मिलकर मनसा देवी को पुष्पांजलि अर्पित की. जलपाईगुड़ी नगरपालिका के दो नंबर वार्ड के राजबाड़ी पाड़ा में पश्चिम बंगाल हिजरा उन्नयन समिति की जलपाईगुड़ी यूनियन द्वारा आयोजित मनसा पूजा का यह दूसरा साल है. इस पूजा का आयोजन चार दिनों तक होता है.
मनसा पूजा के एक दिन पहले अधिवास से लेकर मनसा पूजा, चांद सौदागर की पूजा व यज्ञानुष्टान के माध्यम से पूजा संपन्न करायी जाती है. चार दिनों तक पंडाल में मनसा मंगल गीत बजाया जाता है. इस साल मनसा मंगल गीत गाने के लिए मालदा के लालगोला से एक टीम को बुलाया गया है. मनसा देवी की मूर्ति के साथ ही देवी नेता व देवी सुगंधा की मूर्ति भी रखी जाती है. पश्चिम बंगाल हिजरा उन्नयन समिति की जलपाईगुड़ी यूनियन की सचिव पिपासा हिजरे ने बताया कि किसी मां की कोख से विकलांग, दृष्टिहीन बच्चे पैदा हों,लेकिन उनलोगों की तरह बच्चे का जन्म नहीं होना चाहिए. उन्होंने बताया कि किन्नर होने की वजह से उनलोगों के परिवार वालों ने उन्हें दूर कर दिया है. वे लोग भी बाकी लोगों की तरह समाज में जीना चाहते हैं. इसी प्रार्थना के साथ हर साल मनसा पूजा करते आ रहे हैं.
मनसा पूजा के उपलक्ष में इलाके के लोगों के साथ विभिन्न स्थानों से आये भक्तों को पेट भर कर खाना खिलाया गया. दूसरी ओर, स्थानीय गृहवधू पियाली धर मजूमदार, बबिता दासगुप्त आदि ने कहा कि किन्नर भी किसी घर के संतान है. हमारे समाज का ही एक हिस्सा है. हिजरा होने के कारण उन्हें दूर रखने की मानसिकता स्थानीय लोगों का नहीं है. उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल हिजरा उन्नयन समिति सिर्फ मनसा पूजा ही नहीं बल्कि विभिन्न सामाजिक कामकाज में भी उल्लेखनीय भूमिका निभा रही है.
इलाके के जरूरतमंद बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के खर्च उठा रही है. साथ ही अब तक माथाभांगा, धूपगुड़ी, एनजेपी इलाके के कुल पांच किडनी की बीमारी से पीडि़त मरीजों का डायलिसिस का खर्च भी इस समिति की ओर से प्रदान किया गया है. इसके अलावा इस समिति ने जलपाईगुड़ी शहर के पांडपाड़ा इलाके के धपगंज में एक व्यक्ति के पांच बीघा जमीन पर वृद्धाश्रम व अनाथ आश्रम तैयार कर वृद्ध व अनाथ बच्चों का भरण-पोषण कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










