मालदा में मीडियाकर्मी के घर में चोरी
मालदा. एक मीडिया कर्मी के घर में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. संवाददाता के घर की अलमारी तोड़ कर लाखों रुपये के गहनें, नकदी रुपये आदि उड़ा लिये गये. प्राथमिक जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी के साथ साथ चोरों ने संवाददाता के घर में चाय-नाश्ता भी बना […]
मालदा. एक मीडिया कर्मी के घर में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. संवाददाता के घर की अलमारी तोड़ कर लाखों रुपये के गहनें, नकदी रुपये आदि उड़ा लिये गये. प्राथमिक जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी के साथ साथ चोरों ने संवाददाता के घर में चाय-नाश्ता भी बना कर खाया. सोमवार देर रात को मालदा शहर के 11 नंबर वार्ड के बक्षाटूली इलाके के रहनेवाले संवाददाता अभिजीत चौधरी के घर में इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.
संवाददाता श्री चौधरी के भाई चांचल अदालत के कर्मचारी है. चोरों ने उसी के कमरे में मौजूद अलमारी तोड़ कर चार लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनें व नकदी 42 हजार साफ कर दिये. साथ ही कुछ महत्वपूर्ण कागजातों की भी चोरी की शिकायत इंग्लिशबाजार थाना पुलिस के पास दर्ज करायी गयी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संवाददाता अभिजीत चौधरी के दो मंजीले घर के ऊपरी तल्ला में उनके भाई जयंत चौधरी के कमरे में चोरी की घटना घटी.
चोरी के दौरान जयंत चौधरी व उनकी पत्नी अचिरा चौधरी शहर में नहीं थी. अभिजीत चौधरी ने बताया कि आज सुबह उन्होंने देखा कि रसोई घर के खिड़की का कांच टूटा हुआ है. रसोई घर से चोर दो तल्ला में गये. घटनास्थल से चाय का कप, केक, बटर आदि खाद्य सामग्री मिले.इसके अलावा बिस्कुट, चनाचुर आदि व बर्तन भी बरामद हुए. आशंका जतायी जा रही है कि चोर परिचित व्यक्ति है या फिर आसपास का कोई है, क्योंकि कौन सा सामान कहां पर है, सारी खबर चोर के पास थी. पुलिस को यह भी शक है कि परिवार के अन्य सदस्यों के कमरे में चोर ने नींद का स्प्रे प्रयोग किया था.
पत्रकारों ने की गिरफ्तारी की मांग
संवाददाता के घर में चोरी की घटना से मालदा प्रेस फोटोग्राफर्स एसोसिएशन क्षुब्ध है. एसोसिएशन के सचिव रणजित दास ने बताया कि पुलिस अपराध के रोकथाम में व्यर्थ है. शहर के विभिन्न इलाकों में चोरी, छीनताई, हत्या की घटना लगातार घट रही है. उन्होंने जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. मालदा पुलिस एसपी प्रसून बनर्जी ने जल्द मामले की जांच व दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










