पूजा से पहले खुल जायेगा पासपोर्ट कार्यालय

Updated:
विज्ञापन

हिमाचल विहार में होगा प्रशासनिक भवन सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में पासपोर्ट दफ्तर इसी साल दुर्गा पूजा से पहले शुरू होने की संभावना है. पासपोर्ट दफ्तर का प्रशासनिक भवन माटिगाड़ा के हिमाचल विहार स्थित सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के एक इमारत में खुलेगा. यह कहना है उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव का. वह आज स्थानीय […]

विज्ञापन
हिमाचल विहार में होगा प्रशासनिक भवन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में पासपोर्ट दफ्तर इसी साल दुर्गा पूजा से पहले शुरू होने की संभावना है. पासपोर्ट दफ्तर का प्रशासनिक भवन माटिगाड़ा के हिमाचल विहार स्थित सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के एक इमारत में खुलेगा. यह कहना है उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव का. वह आज स्थानीय हिलकार्ट रोड स्थित एसजेडीए के प्रशासनिक भवन में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने यह भवन एसजेडीए से किराये पर ली है. केंद्र ने इसकी पुष्टि बीते महीने 15 जून को एसजेडीए को एक पत्र के माध्यम से की है. श्री देव ने कहा कि फिलहाल भवन में सौंदर्यीकरण व मरम्मती का काम बाकी है. इसके लिए एसजेडीए ने 19 लाख का टेंडर जारी किया है. पूजा से पहले काम पूरा कर दिया जायेगा और केंद्र सरकार को सौंप दिया जायेगा.
श्री देव ने कहा कि सिलीगुड़ी में ही पोसपोर्ट का काम होने से उत्तर बंगाल व दाजिर्लिंग पार्वत्य के लोगों को काफी सुविधा होगी. अब लोगों को कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी में पासपोर्ट दफ्तर के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी दिनों से प्रयासरत थी. ममता के पहल पर ही यह संभव हो पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola