जलपाईगुड़ी कोर्ट में बम का आतंक, काम ठप

Updated:
विज्ञापन

मिला एनडीएफबी का धमकी भरा खत तलाशी में नहीं मिला बम जलपाईगुड़ी : शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिला व दायरा अदालत में उग्रवादी संगठन एनडीएफबी के नाम से एक चिट्ठी मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया. खत मिलने के बाद शुक्रवार को जलपाईगुड़ी की जिला अदालत में कामकाज बंद कर दिया गया. इस चिट्ठी में […]

विज्ञापन
मिला एनडीएफबी का धमकी भरा खत
तलाशी में नहीं मिला बम
जलपाईगुड़ी : शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिला व दायरा अदालत में उग्रवादी संगठन एनडीएफबी के नाम से एक चिट्ठी मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया. खत मिलने के बाद शुक्रवार को जलपाईगुड़ी की जिला अदालत में कामकाज बंद कर दिया गया. इस चिट्ठी में अदालत में बम विस्फोट की धमकी दी गयी थी.
जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन के सचिव के नाम लिखी इस चिट्ठी में दिन 11.30 बजे जलपाईगुड़ी अदालत परिसर को बम से उड़ा देने की धमकी दी गयी है. सफेद कागज में लिखी इस चिट्ठी में कहा गया है कि 11.30 बजे से अदालत परिसर में पांच बम विस्फोट होंगे.
तीन बम जिला कोर्ट व अन्य बम उपभोक्ता सुरक्षा अदालत में फटने की बात कही गयी थी. बार एसोसिएशन के सचिव अविनंदन चटर्जी ने कहा कि पत्र भेजनेवाले ने दावा किया है कि वह नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) उग्रवादी संगठन का सदस्य है. इस खत के सामने आते ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
खबर मिलते ही जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक आकाश मेघारिया भारी संख्या पुलिस बल व बम स्क्वाड को लेकर मौके पर पहुंचे. पूरे अदालत परिसर की गहन तलाशी ली गयी. लेकिन कहीं से भी बम बरामद नहीं हुआ. बम खोजने में खोजी कुत्ते को भी काम पर लगाया गया था.
पूरे अभियान के दौरान अदालत का काम-काज पूरी तरह से ठप हो गया. इस दौरान अदालत में उपस्थित सभी जज अपने घर लौट गये. पुलिस का कहना है कि यह चिट्ठी पूरी तरह से फरजी है. किसी ने शरारत की होगी. एनडीएफबी जैसे खतरनाक उग्रवादी संगठन कभी भी सादे कागज में इस प्रकार की धमकी नहीं देते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola