बम की अफवाह फैलानेवाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की झूठी खबर देकर हड़कंप मचाने वाले सख्स को न्यू जलपाईगुड़ी आउट पोस्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे कल देर रात न्यू जलपाईगुड़ी इलाके से ही गिरफ्तार किया गया है. पुलिस हालांकि इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. पुलिस […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की झूठी खबर देकर हड़कंप मचाने वाले सख्स को न्यू जलपाईगुड़ी आउट पोस्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे कल देर रात न्यू जलपाईगुड़ी इलाके से ही गिरफ्तार किया गया है. पुलिस हालांकि इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

उससे पूछताछ के बाद और भी कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. नाम का खुलासा होने पर जांच प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है.

गौरतलब है कि 1 जून को किसी ने रेलवे को फोन कर न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर बम होने की बात कही थी. उसके बाद रेलवे तथा जिला पुलिस में हड़कंप मच गया था. डॉग स्क्वाड तथा बम स्क्वाड के साथ पूरे स्टेशन परिसर की तलाशी ली गयी. लेकिन कहीं भी कोई बम नहीं मिला. तब पुलिस प्रशासन ने इस तलाशी अभियान को मॉकडिल करार दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola