हिमानी वर्मन हत्याकांड: तृणमूल के आठ नेताओं को जमानत, तृणमूल में खुशी

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: धूपगुड़ी हिमानी वर्मन हत्याकांड में फंसे तृणमूल के नेता व कार्यकर्ताओं को आखिरकार जमानत मिल ही गयी. कलकत्ता हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने आज तृणमूल नेता व कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा कर दिया. मालूम हो कि दो सितंबर 2014 को धूपगुड़ी के नौ नंबर वार्ड के मध्यपाड़ा की स्कूल छात्रा हिमानी वर्मन की […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: धूपगुड़ी हिमानी वर्मन हत्याकांड में फंसे तृणमूल के नेता व कार्यकर्ताओं को आखिरकार जमानत मिल ही गयी. कलकत्ता हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने आज तृणमूल नेता व कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा कर दिया. मालूम हो कि दो सितंबर 2014 को धूपगुड़ी के नौ नंबर वार्ड के मध्यपाड़ा की स्कूल छात्रा हिमानी वर्मन की अस्वाभाविक मौत हुई थी. हिमानी के घर से थोड़ी दूर रेलवे पटरी से उसका नग्‍न शव बरामद हुआ था.

उसकी मौत की जांच करने के लिए मैनागुड़ी की जीआरपी थाना की पुलिस जांच में उतरी. हिमानी के परिवार के शिकायत के आधार पर जीआरपी द्वारा दायर चार्जशीट में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता गोविंद भौमिक व वार्ड पार्षद के पति चंद्रकांत राय का नाम सामने आया था. आरोपी पक्ष के अधिवक्ता संदीप दत्त ने बताया कि मुकदमा चलने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट की न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी व सैदुल्ला मुंशी के डिवीजन बेंच से आठ लोगों को आज जमानत मिल गयी.

जांच एजेंसी आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म व आत्महत्या आदि आरोप साबित नहीं कर पायी. इसलिए इस मामले के सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता गोविंद भौमिक व वार्ड पार्षद के पति चंद्रकांत राय समेत 16 लोगों के नाम थे. इनमें से चार लोगों को पहले ही जमानत मिल गयी थी. पहले लापता होने के बाद जलपाईगुड़ी अदालत में चार आरोपी ने आत्मसमर्पण किया था. आज जमानत मिलने वाले तृणमूल के नेता व कार्यकर्ताओं में प्रद्युत दास, विजय बसाक, विकास बसाक, विश्वनाथ राय, सुरेन वर्मन, गोविंद भौमिक, विनोद मंडल व जाहिरद्दीन अहमद को जमानत मिल गयी. आज जलपाईगुड़ी अदालत के माध्यम से हाईकोर्ट की सुनवाई कॉपी जेल में ले जाने के बाद रात को जेल से आठ तृणमूल नेताओं को छोड़ दिया जायेगा. धूपगुड़ी के तृणमूल नेता गुड्डू सिंह ने बताया कि कानून के प्रति विश्वास था. इसलिए निदरेषों को जमानत पर रिहाई मिल गयी. दूसरी ओर, वाम मोरचा ने हिमानी वर्मन के हत्यारोपियों की रिहाई के खिलाफ 24 जून को थाना घेराव कार्यक्रम का आह्वान किया है. यह जानकारी जिला वाम मोरचा के संयोजक सलिल आचार्य ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola