मल्लागुड़ी से अज्ञात युवक का शव बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : आज सुबह सिलीगुड़ी के मल्लागुड़ी के हिलकार्ट रोड के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से खलबली मच गयी. मॉर्निग वाक पर निकले लोगों द्वारा सूचना पाकर प्रधाननगर की थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को आनन-फानन में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : आज सुबह सिलीगुड़ी के मल्लागुड़ी के हिलकार्ट रोड के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से खलबली मच गयी. मॉर्निग वाक पर निकले लोगों द्वारा सूचना पाकर प्रधाननगर की थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को आनन-फानन में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए आज ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया.
खबर लिखे जाने तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच अनुमान लगा रही है. प्रधाननगर थाना के इंस्पेक्टर तपन भट्टाचार्य का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई यह कह पाना फिलहाल जल्दबाजी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










