मंत्री के घर महिला का हंगामा
सिलीगुड़ी. एक बीमार बच्ची की सहायता मांगने के नाम पर एक महिला ने उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव के कॉलेजपाड़ा स्थित आवास पर जमकर हंगामा किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रावणी दासगुप्ता नामक एक महिला एक गरीब बच्ची की इलाज के लिए सहायता मांगने हेतु मंत्री गौतम देव के पास आयी थी. स्थानीय लोगों […]
सिलीगुड़ी. एक बीमार बच्ची की सहायता मांगने के नाम पर एक महिला ने उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव के कॉलेजपाड़ा स्थित आवास पर जमकर हंगामा किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रावणी दासगुप्ता नामक एक महिला एक गरीब बच्ची की इलाज के लिए सहायता मांगने हेतु मंत्री गौतम देव के पास आयी थी.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री गौतम देव आज सुबह ही कोलकाता से सिलीगुड़ी लौटे हैं. उनके घर में लौटने के कुछ देर बाद ही वह महिला बच्ची को लेकर उनके घर पर धमक गई और इलाज के लिए पैसे की मांग करने लगी. मंत्री गौतम देव ने उन्हें बाद में बात करने के लिए कहा, उसके बाद ही उस महिला ने वहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया. मंत्री के घर के अंदर ही महिला ने बदतमीजी शुरू कर दी.
मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उसे घर से बाहर निकाला. उसके बाद भी वह महिला शांत नहीं हुई और मंत्री गौतम देव के घर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गई. आरोप है कि बच्ची की चिकित्सा के नाम पर वह महिला कूपन छपवा कर चंदा वसूली का काम कर रही है. जब वह महिला सड़क किनारे धरने पर बैठी हुई थी, तब मंत्री गौतम देव उसे बातचीत करने के लिए वहां पहुंचे. महिला ने वहां भी मंत्री के साथ बदतमीजी शुरू कर दी. उसके बाद मंत्री गौतम देव का पारा भी चढ़ गया. उन्होंने उस महिला को वहां से हटाने तथा बच्ची को अस्पताल भेजने का निर्देश दिया.
उसके बाद वार्ड नंबर 17 के तृणमूल कार्यकर्ताओं ने एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की और बीमार बच्ची सुप्रिया दास को सिलीगुड़ी अस्पताल में भर्ती करा दिया. इस बीच, मंत्री गौतम देव ने बीमार बच्ची के संबंध में जानकारी प्राप्त की. दो साल पांच महीने की बच्ची सुप्रिया दास को ब्रेन ट्यूमर है और उसकी चिकित्सा तमिलनाडु के वेल्लूर में कराने की सलाह चिकित्सकों ने दी है. उसके पिता सुकुमार दास तथा मां शांति दास मध्य शांतिनगर इलाके में रहते हैं. बाद में मंत्री ने बच्ची के माता-पिता को उत्तर बंगाल विकास मंत्रलय स्थित अपने कार्यालय में बुलाया और दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. आरोपी महिला श्रवणी दासगुप्ता सिलीगुड़ी के कथित ज्योतिष सव्यसाची दासगुप्ता की पत्नी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










