रेलवे अधिकारियों ने सिलीगुड़ी जंक्शन स्टेशन का किया दौरा
सिलीगुड़ी. न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के बाद पूवरेत्तर सीमा रेलवे के वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने आज सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन का दौरा किया. अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और कई रेल यात्रियों के साथ बातचीत की. इस अभियान का नेतृत्व सीनियर एरिया मैनेजर पार्थ सारथी शील कर रहे थे. इस दौरान […]
सिलीगुड़ी. न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के बाद पूवरेत्तर सीमा रेलवे के वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने आज सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन का दौरा किया. अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और कई रेल यात्रियों के साथ बातचीत की. इस अभियान का नेतृत्व सीनियर एरिया मैनेजर पार्थ सारथी शील कर रहे थे. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से काम कर रहे हॉकरों को भी स्टेशन परिसर से हटा दिया गया.
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, रेल मंत्रलय के निर्देश पर अगले 15 दिनों तक इस तरह का अभियान विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चलेगा. रेल मंत्रलय ने रेलवे अधिकारियों से विभिन्न रेलवे स्टेशनों का दौरा करने, रेल यात्र कर रेल यात्री से बातचीत करने तथा उनकी सुविधा-असुविधाओं पर गौर करने का निर्देश दिया है. उसके बाद से ही रेलवे अधिकारियों ने बुधवार से ही इस अभियान की शुरूआत की है. बुधवार को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर भी एरिया मैनेजर पार्थ सारथी शील के नेतृत्व में इस अभियान को संचालित किया गया. श्री शील राजधानी एक्सप्रेेस सहित कई ट्रेनों में सवार हुए और यात्रियों के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्हें रेल यात्रियों की विभिन्न शिकायतों से भी रूबरू होना पड़ा. इस संबंध में श्री शील ने संवाददताओं को बताया है कि रेलवे में यात्री सुविधा तथा सुरक्षा के मद्देनजर बड़े पैमाने पर विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं की शुरूआत की जायेगी.
राजधानी एक्सप्रेस सहित विभिन्न मेल एक्सप्रेस ट्रेनों, यहां तक कि लोकल सवारी गाड़ियों में भी रेल अधिकारी यात्र करेंगे और रेल यात्रियों से बातचीत कर उनकी विभिन्न सुविधा-असुविधा एवं शिकायतों की एक रिपोर्ट तैयार करेंगे. इस रिपोर्ट को रेल मंत्रलय को सौंपा जायेगा. इस बीच, रेलवे के इस अभियान को देखते हुए इस क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किये जा रहे हैं. आने वाले दिनों में और भी कई स्टेशनों का रेलवे अधिकारी दौरा करेंगे. बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री शील ने कहा कि 9 जून तक इसी तरह का अभियान विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चलाया जायेगा.
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में हॉकर अवैध रूप से कारोबार कर रहे हैं. अवैध हॉकरों के स्टेशन परिसर में कारोबार पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है. रेल मंत्रलय के निर्देश पर ही सभी हॉकरों को हटा दिया गया है. यदि इसके बाद भी स्टेशन परिसर में अवैध हॉकर पाये गये तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










