एनजेपी पुलिस चौकी में ग्रामीणों का हल्लाबोल
सिलीगुड़ी. भक्तिनगर थानांतर्गत एनजेपी पुलिस चौकी में आज फूलबाड़ी के पूर्व धनतोला गांव के ग्रामिणों ने खूब हल्लाबोल किया. ग्रामिणों ने पुलिस पर दो ग्रामिणों नुरुल इस्लाम व मो मजिबुर रहमान को झूठे मामलों में फंसा कर बेवजह गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर नुरुल की पत्नी नाजिमा बैगम ने कुछ […]
इस मामले को लेकर नुरुल की पत्नी नाजिमा बैगम ने कुछ कथित पुलिस व गांव का एक पड़ोसी मोतीउर रहमान के विरुद्ध एनजेपी पुलिस चौकी में एफआइआर दर्ज करायी है. नाजिमा का कहना है कि सोमवार की रात को कुछ लोग पुलिस का परिचय देकर उनके घर में जबरदस्ती घुस आये. उनके साथ हमारा पड़ोसी मोतीउर रहमान भी साथ था.
उनलोगों ने मेरे पति व उनके साथी नुरुल को जबरदस्ती अपने साथ पकड़कर ले गये. नाजिमा का कहना है कि मेरे पति व उनके साथी को बिना शर्त जल्द रिहा करे एवं आरोपियों को गिरफ्तार करें. वहीं, पुलिस अधिकारियों को कहना है कि दोनों क ी पुलिस व वन विभाग को काफी दिनों से तलाश थी. इनके खिलाफ वन्य-प्राणी मामलों एवं तस्करी जैसे से जुड़े कई जघन्य अपराध विभिन्न थानों में दर्ज है. दोनों पेशेवर तस्कर हैं. इनके खिलाफ हाथी दांत, गैंडा व अन्य जंगली जानवरों के चमड़े एवं पेड़ों की अवैध तस्करी का मामला है. सुकना जंगल में वन्य कर्मचारियों पर फायरिंग कर भागने का भी इन दोनों पर आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










