जीएम क्रॉप्स को वैज्ञानिकों ने दी हरी झंडी
कोलकाता: जेनेटिक्ली मोडिफाइड (जीएम) क्रॉप्स यानी अनुवांशिक रूप से संशोधित फसले जैसे बीटी ब्रिंजल, बीटी कॉटन, बीटी मस्टर्ड, गोल्डेन राइस आदि को लेकर पूरे देश में बहस चल रही है. गुरुवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आइआइएमसी), नयी दिल्ली की ओर से कलकत्ता विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व जन संचार विभाग के सहयोग से आयोजित विज्ञान […]
केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रलय, यूनाइटेड नेशंस इनवायरमेंट प्रोग्राम व ग्लोबल इनवायरमेंट फैसिलिटी के अधीन आयोजित कार्यशाला में विश्वभारती विश्वविद्यालय के सह उपकुलपति प्रोफेसर स्वपन कुमार दत्ता ने कहा कि जीएम क्रॉप्स सुरक्षित हैं. इनका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है. भारत की जनसंख्या बढ़ रही है. जनसंख्या की वृद्धि के अनुपात में फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने की जरूरत है. बीटी को लेकर 100 वर्षो से शोध हो रहे हैं. प्रयोगशालाओं व खुले मैदान में भी प्रयोग हुए हैं. कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखा है.
बांग्लादेश के मार्फत कोलकाता के बाजार में भी बीटी ब्रिंजल (अनुवांशिक रूप से संशोधित बैंगन) उपलब्ध हैं. जूट में अनुवांशिक रूप से संशोधन के माध्यम से ज्यादा उत्पादन किया जा सकता है. बीटी कॉटन से उत्पादन बढ़ा है. जीएम बोस इंस्टीच्यूट की प्रोफसर शंपा दास ने कहा कि 2025 तक जैव प्रौद्योगिकी का बाजार 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का होगा. इसमें प्रत्येक वर्ष 30 फीसदी की वृद्धि हो रही है. उन्होंने जीएम क्रॉप्स का पक्ष लिया, लेकिन सतर्क किया कि इन फसलों की सुरक्षा पहलुओं को भी देखने की जरूरत है. खासकर खाद्य पदार्थो में यह देखना होगा कि इनसे फूड एलर्जी तो नहीं हो रही. इनमें इस्तेमाल होनेवाले कीटनाशक कहीं इम्यून सिस्टम को प्रभावित तो नहीं कर रहे. पूरे मामले में विश्व स्वास्थ्य संघ के दिशा-निर्देशों का पालन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भविष्य विज्ञान का ही है. इसका अंध विरोध नहीं किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










