रोजवैली के एजेंटों ने निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: रोजवैली के एजेंटों एवं कर्मचारियों ने बुधवार को कंपनी के मालिक गौतम कुंडू को रिहा करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यहां एक रैली निकाली. रोजवैली ट्रेड यूनियनों के संयुक्त फोरम के तहत आयोजित इस रैली में उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से पांच हजार से भी अधिक एजेंट और कर्मचारी शामिल हुए. रैली […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: रोजवैली के एजेंटों एवं कर्मचारियों ने बुधवार को कंपनी के मालिक गौतम कुंडू को रिहा करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यहां एक रैली निकाली. रोजवैली ट्रेड यूनियनों के संयुक्त फोरम के तहत आयोजित इस रैली में उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से पांच हजार से भी अधिक एजेंट और कर्मचारी शामिल हुए.

रैली की शुरुआत एयरव्यू मोड़ से शुरू हुई और बाघाजतीन पार्क पहुंचकर वहां एक छोटी जनसभा में तब्दील हो गयी. यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने कहा कि रोजवैली कंपनी ने किसी भी निवेशक के रुपये में कोई गड़बड़ी नहीं की है. जो भी निवेशक कंपनी में निवेश कर रहे हैं, उनको समय पर पैसे का भुगतान किया जा रहा है. यहां तक कि पैसे नहीं लौटाने को लेकर कंपनी के खिलाफ अब तक एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. उसके बाद भी इडी ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए न केवल कंपनी के कारोबार को खत्म होने के कगार पर पहुंचा दिया है अपितु कंपनी के मालिक गौतम कुंडू को भी गिरफ्तार कर लिया है.

हुसैन ने दावा करते हुए कहा कि गौतम कुंडू पूरी तरह से निदरेष हैं. उन्होंने हजारों बेरोजगार लोगों को काम दिया है. हुसैन ने आगे कहा कि इडी ने कंपनी के सभी बैंक अकाउंटों को भी सील कर दिया है जिसकी वजह से परेशानी और अधिक बढ़ गयी है. इस रैली में उत्तर बंगाल से भी काफी संख्या में कंपनी के एजेंट और कर्मचारी शामिल होंगे. उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की भी धमकी दी.
बैंक खाते सील होने से निवेशकों का पैसा लौटाने में आ रही है परेशानी
कंपनी के बैंक खाते सील होने के कारण कर्मचारियों को वेतन देना मुश्किल हो रहा है. इसके अलावा निवेशकों के पैसे लौटाने का काम भी बंद है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि निवेशकों को पैसा नहीं लौटाने के कारण निवेशक हंगामा कर रहे हैं. कंपनी के आम निवेशक यह समझने को तैयार नहीं हैं कि इडी द्वारा बैंक खाते सील कर दिये जाने की वजह से पैसे लौटाने में परेशानी हो रही है. आम निवेशकों के गुस्से का सामना कंपनी के कर्मचारियों एवं एजेंटों को करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कंपनी के पास निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए पर्याप्त फंड है. इडी ने कंपनी के सभी बैंक खाते सील कर दिये हैं.

पैसा नहीं निकाले जाने के कारण स्थिति विकराल हो रही है. उन्होंने सभी बैंक खातों को शीघ्र खोलने की मांग इडी से की. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी के एजेंट और कर्मचारी अपनी इन मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. 6 अप्रैल से ही आंदोलन का यह सिलसिला जारी है. पूरे उत्तर बंगाल में कंपनी के 30 हजार से भी अधिक एजेंट हैं. उन्होंने आगे बताया कि इडी की कार्रवाई के खिलाफ 12 तारीख को कोलकाता के धर्मतल्ला में भी एक विरोध रैली का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola