40 किलो चांदी जब्त
सिलीगुड़ी. खोरीबाड़ी थानांतर्गत पानीटंकी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने 40 किलो चांदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह व्यक्ति नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में आ रहा था. बाइक पर सवार होकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश के क्रम में एसएसबी जवानों […]
एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह व्यक्ति नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में आ रहा था. बाइक पर सवार होकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश के क्रम में एसएसबी जवानों ने जब चेकिंग की तो बोरे में 40 किलो चांदी बरामद किया गया. एसएसबी ने उस व्यक्ति को अपने हिरासत में ले लिया है.
एसएसबी सूत्रों ने आगे बताया कि इस मामले में जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है वह नेपाली नागरिक है. उसका नाम रमेश कुमार बस्तोला है. वह नेपाल में इनवार्टर और बैटरी बनाने का काम करता है. काफी दिनों से वह इनवार्टर और बैटरी के कारोबार के आड़ में तस्करी करने का भी काम करता था. एसएसबी को पहले से ही इस बात की खुफिया जानकारी थी. एसएसबी ने उसके बाइक को भी जब्त कर लिया है. जब्त चांदी की कीमत करीब 15 लाख रुपये बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










