चुनाव प्रचार में टीएमसी ने झोंकी ताकत

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी निगम चुनाव महासंग्राम-2015 की चुनाव प्रचार को लेकर जहां सभी राजनैतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूरी ताकत झोंक दी है. आज उत्तर बंगाल विकास मंत्री व टीएमसी के उत्तर बंगाल कोर कमेटी के चेयरमैन गौतम देव ने सुबह से रात […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी निगम चुनाव महासंग्राम-2015 की चुनाव प्रचार को लेकर जहां सभी राजनैतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूरी ताकत झोंक दी है. आज उत्तर बंगाल विकास मंत्री व टीएमसी के उत्तर बंगाल कोर कमेटी के चेयरमैन गौतम देव ने सुबह से रात तक कई वार्डो में जाकर कर टीएमसी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया और हाथ जोड़कर टीएमसी को भारी मतों से जीताने के लिए जनता से अपील की.

इसी क्रम में श्री देव ने 8 नंबर वार्ड में टीएमसी प्रत्याशी राखी नकीपुरिया के समर्थन में रोड शो किया. रोड शो से पहले वार्ड के खालपाड़ा के एमजी रोड स्थित राखी के घर के नीचे बूथ कार्यालय में एक समारोह के दौरान श्री देव ने 8 नंबर वार्ड की चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया. इस घोषणा पत्र में राखी ने वार्ड के सर्वागीण विकास एवं आदर्श वार्ड बनाने के लिए अपने दावों को कलमबद्ध किया है.

रंगारंग विशाल रोड शो घर के सामने से शुरु हुआ जो एसएफ रोड, एमआर रोड, गांधी मैदान, सब्जी हट्टी, नेहरु रोड, नया बाजार समेत पूरे वार्ड का परिभ्रमण किया. इस रोड शो में राखी के पति नटवर नकीपुरिया, समाजसेवी प्रवीण झंवर, विमल डालमिया, मुकेश देवसरिया, प्रेम अग्रवाल उर्फ लाला, महेन्द्र अग्रवाल के अलावा भारी तादाद में नकीपुरिया परिवार, वार्ड वासी व व्यापारी शामिल हुए. विदित हो कि 2009 के निगम चुनाव में राखी के पति नटवर नकीपुरिया कांग्रेस की टिकट पर इसी वार्ड से चुनाव लड़े थे और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माकपा प्रत्याशी शालिनी डालमिया से हार गए थे. इस बार यह वार्ड महिला आरक्षित होने की वजह से नटवर ने अपनी पत्नी को ही चुनाव मैदान में उतार दिया.

इसके अलावा आज मंत्री ने 2 नंबर वार्ड में प्रत्याशी गार्गी चटर्जी, 12 नंबर वार्ड में प्रत्याशी नांटू पाल, 45 नंबर वार्ड में प्रत्यासी बेदव्रत दत्त उर्फ बेद दा के समर्थन में जहां रोड शो किया वहीं, शाम को 10 नंबर वार्ड में प्रत्याशी रुची अग्रवाल के समर्थन में श्रीराम कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में चुनावी बैठक एवं 7 नंबर वार्ड में प्रत्याशी रीता पाल के समर्थन में स्थानीय विद्यासागर रोड स्थित गणपति अपार्टमेंट में बैठक की. साथ ही वार्ड की विभिन्न समस्यों को लेकर मंत्री जनता के साथ रु-ब-रु हुए और जनता के सभी सवालों का जवाब दिया. वहीं सेवक रोड स्थित ग्रीन वैली आवासन के सैकड़ों लोगों के साथ भी चुनावी बैठक की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola