कोलकाता लौटीं मुख्यमंत्री
सिलीगुड़ी. तीन दिवसीय उत्तर बंगाल दौरा समाप्त कर आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता लौट गयीं. दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह मंगपंग से सिलीगुड़ी पहुंची और तीन बजे के विमान से दलबल के साथ कोलकाता के लिए रवाना हो गयी. इससे पहले 31 तारीख को ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के दौर पर आयी […]
बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह सीधा कालिंपोंग के सुनतालीखोला चली गयी थी. हालांकि उनका सिलीगुड़ी में नगर निगम चुनाव को लेकर भी कार्यक्रम होने की बात कही जा रही थी, लेकिन सिलीगुड़ी नहीं आकर वह सीधा सुनतालीखोला की ओर रवाना हो गयी. इससे पहले कल अलीपुरद्वार में वह एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुई और कई विकास योजनाओं की घोषणा की.
बागडोगरा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से किसी भी प्रकार की बातचीत से उन्हेंने इंकार कर दिया. मुख्यमंत्री का काफिला सीधे रनवे की ओर रवाना हो गया. संवाददाताओं ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से मना कर दिया. हालांकि कल डिमडिमा में उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत की थी.उन्होंने किसी भी प्रकार की राजनीतिक बातचीत नहीं की, लेकिन उत्तर बंगाल में चाय, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा अन्य योजनाएं शुरू किये जाने की जानकारी संवाददाताओं को दी. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के तीनबीघा दौरे को लेकर उन्होंने नाराजगी जतायी थी और कहा था क राज्य सरकार को बगैर कोई जानकारी दिये राजनाथ सिंह तीनबीघा दौरे पर आये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










