एनएचपीसी लिमिटेड ने दी 100 मेधावी व निर्धन छात्रों को छात्रवृति
सिलीगुड़ी: तीस्ता लो डैम परियोजना चरण-4, एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा सीएसआर एंड एसडी योजना के तहत परियोजना के आसपास के क्षेत्रों में कई विकासोन्मुखी कार्य किए जा रहे हैं. इस वित्तीय वर्ष में एनएचपीसी के छात्रवृत्ति स्कीम के अंतर्गत बागराकोट उच्च माध्यमिक विद्यालय के 3 बच्चों को स्नातक की पढ़ाई के दौरान प्रति माह 2000 रुपये […]
इसी योजना के अंतर्गत 25 मार्च को तीस्ता लो डैम परियोजना चरण-4 द्वारा कालिम्पोंग तथा मंगपू अंचल के 9 विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 वीं तक के 100 मेधावी एवं निर्धन छात्रों को छह हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक की राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की गयी.
कालिम्पोंग अंचल के जरायटार प्राइमरी स्कूल, माकुम गांव प्राइमरी स्कूल, पंबू प्राइमरी स्कूल व फंगटार प्राइमरी स्कूल तथा मंगपू अंचल के लाटपंचर हाई स्कूल, सिटोंग ट्राइवल एमएसके, डेरी गांव प्राइमरी स्कूल, कर्मठ फॉरेस्ट विलेज प्राइमरी स्कूल व कालीझोड़ा प्राइमरी स्कूल के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई. इस समारोह में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










