अब पीएचडी करना चाहती है शालु

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मास कम्युनिकेशन व जर्नलिज्म में सिलीगुड़ी कॉलेज की छात्र शालु तिवारी स्नातक की परीक्षा में पूरे राज्य में प्रथम हुई थीं. इसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है. उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में पिछले दिनों आयोजित 45वें दीक्षांत समारोह में एनबीयू के कुलाधिपति व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने अपने हाथो से […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मास कम्युनिकेशन व जर्नलिज्म में सिलीगुड़ी कॉलेज की छात्र शालु तिवारी स्नातक की परीक्षा में पूरे राज्य में प्रथम हुई थीं. इसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है. उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में पिछले दिनों आयोजित 45वें दीक्षांत समारोह में एनबीयू के कुलाधिपति व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने अपने हाथो से शालु तिवारी को गोल्ड मेडल, प्रशंसापत्र दिया था.

शहर के हाकिमपाड़ा निवासी शालु ने अपनी इस कामयाबी की खुशी को हमारे संवाददाता के साथ साझा किया. शालु बताती हैं, वह अपनी सफलता के लिए खूब मेहनत करती थी और आगे भी करेगी. उसने अपने शिक्षकों के मार्ग निर्देशन व परिजनों को अपनी इस सफलता का श्रेय दिया. वह बताती है कि वह आगे चलकर मास कॉम व जर्नलिज्म में पीएचडी करना चाहती है और भविष्य में यूनिवर्सिटी में लेरर बनना चाहती है. उसे पत्रकारिता में भी दिलचस्पी है.

और इस क्षेत्र में भी वह अपने अनुभवों को बढ़ाना चाहती है. शालु की इस सफलता के लिए उसके पिता अवध बिहारी तिवारी व परिवार के अन्य सदस्य गौरवान्वित हैं. उल्लेखनीय है कि शालु का प्राप्तांक 485 है जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola