मंत्री गौतम देव नहीं लड़ेंगे चुनाव, पत्नी मैदान में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव : तृणमूल ने किया उम्मीदवारों का एलान नये युवा चेहरे संजय, प्रदीप व जितेन को मिला टिकट कई वार्डो में उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में बगावत सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव-2015 के मद्देनजर वाम मोरचा, कांग्रेस के बाद आज तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया. यह एलान […]
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव : तृणमूल ने किया उम्मीदवारों का एलान
नये युवा चेहरे संजय, प्रदीप व जितेन को मिला टिकट
कई वार्डो में उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में बगावत
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव-2015 के मद्देनजर वाम मोरचा, कांग्रेस के बाद आज तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया. यह एलान उत्तर बंगाल विकास मंत्री व दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष गौतम देव ने स्थानीय हिलकार्ट रोड स्थित पार्टी मुख्यालय विधान भवन में आयोजित प्रेस-वात्र्ता के दौरान मीडिया के सामने किया.
एलान से पहले मंत्री, तृणमूल की चुनाव पर्यवेक्षक महुआ मेत्रयी व सिलीगुड़ी के विधायक डॉ रुद्रनाथ भट्टाचार्य ने संयुक्त रुप से उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की. उम्मीदवारों की सूची में गौतम का नाम नदारद देख मीडिया ने मंत्री से सवाल दागा. जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी हाइकमान के निर्देश पर ही उन्होंने अपने परंपरागत वार्ड 15 नंबर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया और अपनी पत्नी शुक्ला देव को चुनावी मैदान में उतार दिया है.
वहीं, सूची में कई नये युवा चेहरे को भी जगह दी गयी है. इनमें कांग्रेस से बीते साल तृणमूल में शामिल हुए संजय पाठक, बीते साल ही कांग्रेस छोड़ भाजपा एवं सप्ताह भर पहले भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल हुए प्रदीप कुमार गोयल उर्फ कालू और समाजसेवी जितेन पाल शामिल हैं. संजय पाठक को तीन, प्रदीप को नौ एवं जितेन को 42 नंबर वार्ड से टिकट दिया गया है. इन नये चेहरों को टिकट दिये जाने के कारण इन वार्डो के अलावा भी अन्य कई वार्डो में भी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में बगावत मच गयी है. तीन नंबर वार्ड के वासिंदों ने नागरिक मंच गठित कर पहले ही बाहरी उम्मीदवारों के खिलाफ मोरचा खोल दिया था और 24 घंटे का धरना-प्रदर्शन आंदोलन कर सभी राजनैतिक पार्टियों को चेतावनी दी थी कि अगर वार्ड में किसी बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देते है तो चुनाव बहिष्कार कर दिया जायेगा. इस मंच से जुड़े अधिकांश लोग तृणमूल के ही समर्थक हैं और इन लोगों ने अप्रत्यक्ष रुप से संजय पाठक के खिलाफ ही मोरचा खोला है.
वहीं, 42 नंबर वार्ड से जितेन पाल को टिकट दिये जाने के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने 15 मार्च, रविवार को पार्टी के योगदान समारोह के दौरान वार्ड कार्यालय के सामने मंत्री का घेराव कर जितेन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था. दूसरी ओर नौ नंबर वार्ड से प्रदीप को टिकट दिये जाने को लेकर वार्ड के पुराने तृणमूल नेता व कार्यकत्र्ताओं में भी काफी रोष व आक्रोश देखा जा रहा है. पार्टी में मचे घमासान को लेकर गौतम देव का कहना है कि पार्टी में कोई बगावत नहीं है. तृणमूल को कमजोर करने के लिए विरोधियों की साजिश एवं सुर्खियां बटोरने व मशाला खबर परोसने का मीडिया का हथकंडा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










