टीएमसी टिकट की मारामारी
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव हेतु टीएमसी टिकट की मारामारी आज सुबह मंत्री गौतम देव के घर तक पहुंच गयी.आज टीएमसी के उम्मीदवारों के नामों का एलान करने से मात्र तीन घंटे पहले ही 39 नंबर वार्ड के टीएमसी नेता सपन दास अपने खेमे के सैकड़ों टीएमसी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आज सुबह करीब […]
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव हेतु टीएमसी टिकट की मारामारी आज सुबह मंत्री गौतम देव के घर तक पहुंच गयी.आज टीएमसी के उम्मीदवारों के नामों का एलान करने से मात्र तीन घंटे पहले ही 39 नंबर वार्ड के टीएमसी नेता सपन दास अपने खेमे के सैकड़ों टीएमसी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आज सुबह करीब नौ बजे मंत्री के घर पर धावा बोल दिया और 39 नंबर वार्ड से टीएमसी की पहले से ही अघोषित उम्मीदवार पिंकी साहा के खिलाफ गौतम के घर के सामने बवाल मचाया और घंटों घेराव किया और सपन दास की पत्नी रीना दास सरकार के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया.
बाद में चुनाव की नजाकत को समझते हुए मंत्री को मजबूरन अंतिम समय में पिंकी की जगह रीना को टिकट देने क ा फैसला लेना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को आश्वत किया.
आज पार्टी मुख्यालय में जब 39 नंबर वार्ड के लिए रीना के नाम का एलान हुआ, तो पिंकी खेमे में आक्रोश देखा गया. पिंकी ने कहा कि मुङो अंधेरे में रखा गया जो उचित नहीं है. आज सुबह तक उम्मीदवारों की सूची में मेरा नाम था. पिंकी के समर्थकों ने कहा कि सपन टीएमसी के नाम पर इलाके में भू-माफियागिरी करता है और पार्टी के लिए अवैध रुप से फंड इकट्टा करता है. साथ ही नेता-मंत्रियों को हर तरह से खुश रखता है. गौतम को अपने आज के करतूत का जवाब वार्ड वासी इसी चुनाव में देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










