ग्रामीण बैंक में आग

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : खोरीबाड़ी थानांतर्गत उत्तर बंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की भजनपुर शाखा में अचानक आग लगने की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. यह घटना आज सुबह साढ़े सात बजे की आसपास की है. स्थानीय लोगों ने बैंक से काला धुआं उठते देखा तो उन्हें आग लगने की घटना का आभास हुआ. बैंक के मैनेजर […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : खोरीबाड़ी थानांतर्गत उत्तर बंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की भजनपुर शाखा में अचानक आग लगने की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. यह घटना आज सुबह साढ़े सात बजे की आसपास की है. स्थानीय लोगों ने बैंक से काला धुआं उठते देखा तो उन्हें आग लगने की घटना का आभास हुआ. बैंक के मैनेजर को भी इस बात की सूचना दी गयी.
इसके साथ ही नक्सलबाड़ी अगिAशमन विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी गयी. उसके कुछ समय बाद ही अगिAशमन विभाग के कर्मचारी दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगाें की मदद से आग पर काबू पाया. बैंक मैनेजर विवेक दास भी मौके पर पहुंचे. उनके पास बैंक की चाभी नहीं थी. दमकल कर्मियों की मदद से ताला तोड़ कर सभी अंदर गये. तब तक आग पर काबू पाने में सफलता मिल गयी थी.
अदंर जाने पर कुछ दस्तोवज एवं मशीन जले हुए पाये गये. बैंक में बहुत बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. बैंक मैनेजर श्री दास ने बताया कि आग कैसे लगी, इसके बारे में वह कुछ भी नहीं कह सकते. उन्होंने बैंक में हुए नुकसान के संबंध में भी कुछ बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद सभी दस्तावेजों की जांच की जायेगी. उसके बाद ही पता चल सकेगा कि किन किन दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है. इधर, अगिAशमन विभाग के अधिकारी मनोज ठाकुर का कहना है कि पर्याप्त अगिAशमन की व्यवस्था नहीं रहने के कारण अगिAकांड की यह घटना घटी है. बैंक के इलेक्ट्रिक वायरिंग में गड़बड़ी पायी गयी. इलेक्ट्रिक वायरिंग में अगिAशमन विभाग के गाइडलाइन की अनदेखी की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola