एलआइसी एजेंटों ने शुरू किया आंदोलन
सिलीगुड़ी. बीमा प्रीमियम पर सर्विस टैक्स समाप्त करने सहित कुल 8 मांगों के समर्थन में भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट आज से पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी आंदोलन की राह पर उतरे हुए हैं. लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस आंदोलन का आह्वान किया है. संगठन के जलपाईगुड़ी डिवीजनल काउंसिल […]
एलआईसी के विभिन्न ब्रांचों में एजेंटों ने रिले अनशन की शुरूआत कर दी है. 21 मार्च तक यह आंदोलन जारी रहेगा और एजेंट तब तक कोई काम नहीं करेंगे. संगठन की ओर से अध्यक्ष अशोक अग्रवाला ने बताया है कि 15-15 एजेंटों के समूह में हर दिन ही रिले अनशन का आयोजन किया गया है. 10 बजे सुबह से हिलकार्ट रोड स्थित एलआईसी के ब्रांच में भी इस रिले अनशन की शुरू हो गई है. श्री अग्रवाला ने बताया कि सरकार की नई नीति से न केवल बीमाधारी, बल्कि एलआईसी एजेंट भी परेशान हैं. वह लोग यह आंदोलन बीमा धारकों के हित में कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










