मंत्री के सामने ही भिड़े तृणमूल के दो गुट

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगरनिगम चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस के अंदर गुटीय संघर्ष की घटना काफी बढ़ गयी है. इसी तरह का मामला आज सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंकबर 42 में सामने आया. वार्ड नंबर 42 के लिंबु बस्ती में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगरनिगम चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस के अंदर गुटीय संघर्ष की घटना काफी बढ़ गयी है. इसी तरह का मामला आज सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंकबर 42 में सामने आया. वार्ड नंबर 42 के लिंबु बस्ती में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में विभिन्न दलों से आये लोगों को तृणमूल में शामिल होना था.

विभिन्न दलाें के 112 लोगों ने आज तृणमूल का दामन थाम लिया. मंत्री गौतम देव ने इनलोगों को पार्टी का झंडा थमा कर स्वागत किया. इस कार्यक्रम के बाद मंत्री जब रवाना होने लगे तभी तृणमूल कांग्रेस के दो गुट टिकट की मांग को लेकर भिड़ गये. दोनों गुटाें ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. इसी नारेबाजी के बीच अपने सुरक्षा कर्मियों की मदद से मंत्री गौतम देव अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 42 नंबर वार्ड में तृणमूल नेता जितेन पाल को टिकट देने की बात चल रही है.

42 नंबर वार्ड के पुराने तृणमूल नेता श्यामल राय तथा उनके समर्थक इस तरह की खबर से नाराज है. आज जब मंत्री गौतम देव वहां पहुंचे श्यामल राय के समर्थकों ने टिकट देने के लिए श्यामल राय के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी. इस नारेबाजी को देखते हुए जीतेन पाल के समर्थक भी नारेबाजी करने लगे. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्यामल राय तथा जीतेन पाल दोनों ही वार्ड नंबर 42 से टिकट के दावेदार है. हालांकि अभी किसी को टिकट दिये जाने पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जीतेन पाल को तृणमूल का टिकट मिलने की संभावना है.

इससे पहले वर्ष 2009 के चुनाव में श्यामल राय तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे. इस संबंध में जब जीतेन पाल से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है. हालांकि उन्होंने सुना है कि कुछ लोगों ने मंत्री गौतम देव के सामने नारेबाजी की है. जिनलोगों ने भी नारेबाजी की, वह तृणमूल के सदस्य नहीं है. श्री पाल ने कहा कि वार्ड नंबर 42 से कौन चुनाव लड़ेगा, यह महत्वपूर्ण नहीं है. उनके नजर में पार्टी को मजबूती प्रदान करना ही सबसे महत्वपूर्ण काम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola