मनरेगा : जॉब कार्डधारकों को नहीं मिल रहे हैं पैसे

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सौ दिन रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने के बाद भी जॉब कार्डधारकों को पैसे नहीं मिल रहे हैं. आरोप है कि फुलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत के अधीन मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले जॉब कार्डधारकों को पिछले 4-5 महीने से पैसे नहीं मिले हैं. इसकी वजह से इन लोगों […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सौ दिन रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने के बाद भी जॉब कार्डधारकों को पैसे नहीं मिल रहे हैं. आरोप है कि फुलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत के अधीन मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले जॉब कार्डधारकों को पिछले 4-5 महीने से पैसे नहीं मिले हैं. इसकी वजह से इन लोगों में भारी नाराजगी है और लोग जब तब पंचायत प्रधान का घेराव करते हैं.

इस बीच, पंचायत प्रधान तपन सिंह का कहना है कि सिलीगुड़ी हेड पोस्ट ऑफिस की लापरवाही की वजह से जॉब कार्डधारियों को पैसे प्राप्त करने में परेशानी हो रही है. नियमानुसार अभी मनरेगा योजना के पैसे जॉब कार्डधारियों को नगद में नहीं दिये जाते.

पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उनके खाते में पैसे जमा कराये जाते हैं. लेकिन पिछले 4-5 महीने से खाते में रुपये के ट्रांसफर का काम बंद है. इसको लेकर आज फुलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत के प्रधान तपन सिंह ने सिलीगुड़ी हेड पोस्ट ऑफिस के हेड मास्टर को एक ज्ञापन देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है.

उनका कहना है कि पंचायत की ओर से फंड ट्रांसफर ऑर्डर (एफटीओ) जारी होने के बाद भी पोस्ट ऑफिस की ओर से जॉब कार्डधारियों के खाते में पैसे जमा नहीं कराये जा रहे हैं. इन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola