सभी 47 सीटों पर लड़ेगा वाम मोरचा, 15 मार्च तक होगी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के सभी 47 वार्डो पर वाम मोरचा चुनाव लड़ेगी. इसके लिए घटक दलों के साथ सीटों के तालमेल को लेकर अंतिम समझौता हो चुका है और उम्मीदवारों के चयन का काम जारी है. यह जानकारी आज माकपा नेता जीवेश सरकार ने दी. वह आज अनिल विश्वास भवन में एक संवाददाता सम्मेलन […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के सभी 47 वार्डो पर वाम मोरचा चुनाव लड़ेगी. इसके लिए घटक दलों के साथ सीटों के तालमेल को लेकर अंतिम समझौता हो चुका है और उम्मीदवारों के चयन का काम जारी है. यह जानकारी आज माकपा नेता जीवेश सरकार ने दी. वह आज अनिल विश्वास भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

श्री सरकार ने बताया कि सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव को लेकर वाम मोरचा समर्थकों में भारी जोश है. यही वजह है कि विभिन्न वार्डो में माकपा के टिकट की भी भारी मांग है. उन्होंने बताया कि माकपा के उम्मीदवारों के चयन का काम जारी है. विभिन्न वार्ड कमेटियों की रिपोर्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 15 मार्च तक सभी वार्डो में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जायेगी.

श्री सरकार ने आगे बताया कि इस बार नगर निगम चुनाव में माकपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री अशोक भट्टाचार्य भी मैदान में उतरेंगे. कार्यकर्ताओं की भारी मांग के बाद अशोक भट्टाचार्य को भी मैदान में उतारने का निर्णया लिया गया है. श्री भट्टाचार्य ही सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में वाम मोरचा की अगुवायी करेंगे. श्री भट्टाचार्य नगर निगम चुनाव लड़ें, ऐसी इच्छा राज्य कमेटी की भी है. राज्य कमेटी के निर्देश पर ही श्री भट्टाचार्य चुनावी मैदान में उतरेंगे. श्री सरकार ने आगे बताया कि अशोक भट्टाचार्य वाम मोरचा की ओर से मेयर पद के उम्मीदवार भी होंगे. अभी इस बात पर सभी सहयोगी दलों से बातचीत की जा रही है और शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जायेगी. अगर चुनाव में वाम मोरचा की जीत होती है, तो सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ही होंगे.

श्री सरकार ने आगे बताया कि एक बार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो जाने के बाद सभी उम्मीदवारों को लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा. उम्मीदवारों को चुनावी जानकारी के साथ-साथ विरोधियों से निपटने के गुर भी बताये जायेंगे. उन्होंने आगे बताया कि तृणमूल कांग्रेस तथा कांग्रेस के बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार तथा सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सेवाओं की भारी कमी आदि को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने का निर्णय लिया गया है.
भ्रष्टाचार होगा चुनावी मुद्दा
श्री सरकार ने बताया कि इस बार नगर निगम चुनाव में वाम मोरचा की ओर से भ्रष्टाचार को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया जायेगा. कांग्रेस तथा तृणमूल कांग्रेस के नगर निगम बोर्ड के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुए हैं और करोड़ों रुपये की हेरा-फेरी हुई है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि न केवल नगर निगम, बल्कि एसजेडीए में भी करोड़ों रुपये के घोटाले हुए. इन सभी मुद्दों को आम लोगों के समक्ष रखा जायेगा. इसके अलावा एक बुकलेट भी बनायी जायेगी जिसमें नगर निगम तथा एसजेडीए में व्याप्त भ्रष्टाचार के साथ-साथ नागरिक सेवाओं कमी आदि को भी दर्शाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola