मनाया जा रहा फाग महोत्सव
सिलीगुड़ी: होली के मात्र तीन दिन शेष बचे हैं. इन दिनों सिलीगुड़ी की फिजां में फाग के गीतों की बयार बह रही है. मारवाड़ी समुदाय के युवकों द्वारा गठित आरसी पार्टी एंड ग्रुप की रंग रसिया टोली शिवरात्रि के बाद से ही शहर में धमाल मचाये हुए है. यह टोली हर रात शहर के गल्ला […]
सिलीगुड़ी: होली के मात्र तीन दिन शेष बचे हैं. इन दिनों सिलीगुड़ी की फिजां में फाग के गीतों की बयार बह रही है. मारवाड़ी समुदाय के युवकों द्वारा गठित आरसी पार्टी एंड ग्रुप की रंग रसिया टोली शिवरात्रि के बाद से ही शहर में धमाल मचाये हुए है.
नया बाजार इलाके में वर्षो से चली आ रही इस रस्म को रंग रसिया टोली के राम चंद्र राजपुरोहित उर्फ आरसी, नीरज प्रजापति, प्रेम जाठ, रवि शर्मा, आशीष शर्मा व अन्य युवक आज भी बरकरार रखे हैं. आरसी ने बताया कि मारवाड़ी समाज में यह रस्म शिवरात्रि से ही शुरु हो जाती है जो रंग खेला के दिन तक जारी रहती है. नीरज ने बताया कि लोगों के बुलावे पर हम उनके घर पर जाकर भी फाग की धमाल मचाते है. कल यानि रविवार की रात को समाजसेवी सुशील तापड़िया के बुलावे पर मिलन पल्ली स्थित उनके निवास पर फाग उत्सव मनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










