नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी माहेश्वरी भवन एवं माहेश्वरी सेवा सदन की संचालनकर्ता उत्तर बंगाल माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की ओर से आज रानीडांगा स्थित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ट्रस्ट की ओर से भविष्य की परियोजना रानीडांगा डिग्री कॉलेज की स्थापना की ली गई है. इसी जमीन पर इस शिविर का आयोजन […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी माहेश्वरी भवन एवं माहेश्वरी सेवा सदन की संचालनकर्ता उत्तर बंगाल माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की ओर से आज रानीडांगा स्थित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ट्रस्ट की ओर से भविष्य की परियोजना रानीडांगा डिग्री कॉलेज की स्थापना की ली गई है.
इसी जमीन पर इस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन सिलीगुड़ी के जाने-माने डॉक्टर डॉ पीएन सिन्हा ने दीप जलाकर किया. शिविर में शहर के विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 300 स्थानीय जरूरतमंद लोगों का परीक्षण किया. सिलीगुड़ी ग्रेटर आई हास्पीटल के सहयोग से आयोजित नेत्र जांच शिविर में 140 लोगों का परीक्षण किया गया, जिसमें 20 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया एवं उनका जल्द निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. शिविर में किंस केयर की ओर से डायबेटिक जांच की गई जिसमें 150 लोगों ने जांच करवायी. तराई लायंस के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 13 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
इस शिविर में कई लोगों को निशुल्क दवाइयां भी दी गई. शिविर में डॉ पीके अग्रवाल, डॉ सिन्धुबाला, डॉ विजय अग्रवाल, डॉ प्रिंस पारख, डॉ सीआर गुप्ता, डॉ हितेश अग्रवाल, डॉ तमोजीत चटर्जी, डॉ एस साहा, डॉ पीएन सिन्हा ने अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान की. शिविर में 107 वर्षीय स्थानीय एक वाशिंदा ने भी अपना परीक्षण करवाया. शिविर में उत्तर बंगाल माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि कृष्ण कल्लानी, सचिव राजेन्द्र प्रसाद मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेश राठी, संयोजक सुजीत बिहानी एवं अतुल झंवर उपस्थित थे. शिविर के सफल संचालन में ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा माहेश्वरी सभा सिलीगुड़ी, माहेश्वरी युवा संस्था एवं माहेश्वरी महिला मंडल के सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा. उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट इस स्थान पर जल्द ही कॉलेज निर्माण कर समाज को नया आयाम देने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










