पुलिस को चाहिए पब्लिक की मदद : वर्मा
सिलीगुड़ी: पुलिस-प्रशासन को अपना काम अच्छे से करने के लिए हमेशा से ही जनता की सहायता की आवश्यकता पड़ती है और आगे भी पड़ेगी. जनता ही पुलिस की हर दिशा से मदद कर सकती है. वहीं जनता की भी पुलिस से अपेक्षाएं रहती है. जनता की सेवा के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट अपने स्थापनाकाल से […]
यह बातें सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के नये पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने कही. वह यहां हिलकार्ट रोड व्यवसायी समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. श्री वर्मा ने आगे बताया कि सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस फोर्स की कमी है.
यहां जहां तीन हजार पुलिस कर्मचारियों की आवश्यकता है, वहां मात्र 1300 पुलिस कर्मचारी कार्यरत हैं. इसलिए यह जरूरी है कि पब्लिक पुलिस का साथ दे, ताकि फोर्स की ताकत कम है, यह महससू न हो पाये. उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी बहुत ही सुंदर शहर है, लेकिन कुछ खामियों के कारण यहां कुछ समस्याएं पनप रही है. विभिन्न समस्याओं में ट्रैफिक की समस्या सबसे प्रमुख है. ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग आवश्यक है. सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था की जा सकती है. साथ ही शहर में जाम की समस्या के रोकथाम के लिए जनता को भी पुलिस का साथ देते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए. ट्रैफिक समस्या व पार्किग समस्या के समाधान व शहर को सुंदर बनाने के लिए यहां ज्यादा से ज्यादा फ्लाइओवर बनानी चाहिए व सड़कों को चौड़ा किया जाना चाहिए. जैसे कि सेवक रोड पर अगर फ्लाई ओवर बना दिया जाये और फ्लाइ ओवर के नीचे पार्किग की व्यवस्था कर दी जाए, तो काफी हद तक जाम की समस्या दूर हो जायेगी. सड़कों को अगर चौड़ा कर दिया जाए तो उससे भी यहां जाम की समस्या काफी कम होगी. दूसरी समस्या उन्होंने ड्रग्स का बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










