महाराजा अग्रसेन अस्पताल का निर्माण कार्य जारी
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के निकट फुलबाड़ी में महाराजा अग्रसेन अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है और अगले वर्ष यह अस्पताल बन कर पूरी तरह से तैयार हो जायेगा. आज उक्त आशय की जानकारी महाराजा अग्रसेन रिसर्च एंड सर्विस फाउंडेशन के अध्यक्ष राम अवतार बेरलिया ने दी. वह यहां सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को […]
वह यहां सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्णत: मानव सेवा एवं रोगियों की सेवा हेतु किया जा रहा है. यहां उच्च वर्ग, मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग सभी के लिए समान चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी.
उन्होंने कहा कि हमारी दृष्टि से इस उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित अस्पताल होने के नाते सभी वर्गो की अपेक्षा यहां से आरोग्य लाभ लेने के लिए होगी. हमें आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि हम सभी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. श्री बेरलिया ने आगे कहा कि हम सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिनके योगदान से अस्पताल का निर्माण कार्य बड़ी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है. हमें पूरा विश्वास है कि अस्पताल का निर्माण कार्य 2016 में पूर्ण होकर सेवा कार्य का शुभारंभ हो जायेगा. श्री बेरलिया ने कहा कि कोई भी सामाजिक योजना विशिष्ट एवं समृद्ध व्यक्तियों के सहयोग के द्वारा ही संभव है.
अत: उन्होंने प्रबुध व्यक्तित्व से अस्पताल के निर्माणार्थ ट्रस्टी के रूप में जुड़कर इस मानवीय परियोजना को यथाशीघ्र पूरा करने में सहयोग हेतु बारंबार निवेदन किया है. ‘उड़ान’ प्रथम लक्ष्य प्राप्ति महोत्सव के कार्यक्रम संयोजक जगदीश मिंडा ने समाज के सभी लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन अस्पताल का निर्माण कार्य एकल प्रयास से संभव नहीं है. सामुदायिक प्रयास की आवश्यकता है. साथ ही महोत्सव को सफल बनाने हेतु आशा व्यक्त की है कि महोत्सव की सफलता ही अस्पताल के सुंदर भविष्य का निर्माण करेगा. महाराजा अग्रसेन अस्पताल के सचिव दिलीप अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन रिचर्स एंड सर्विस फाउंडेशन ने ‘‘सव्रे सन्तु निरामया’’ के दिव्य मंत्र को ध्यान में रखते हुए सेवा के अनुपम संस्थान महाराजा अग्रसेन अस्पताल के निर्माण कार्य का संकल्प लिया है.
उन्होंने समाज के मध्यम वर्गो से 5,100 रुपये की नींव की ईंट के द्वारा अपना सहयोग प्रदान करने का सादर निवेदन किया है. उन्होंने आगे कहा कि 22 दिसंबर 2012 से अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था.भवन के नौवें तल्ले की ढ़लाइ हो गयी है. यह एक बड़ी उपलब्धि है. हमारे लिए विशेष खुशी की बात है.उन्होंने कहा कि एक मार्च 2015, रविवार दोपहर 2.30 बजे अस्पताल प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है.मुख्य अतिथि के रूप में वनबंधु परिषद के उपाध्यक्ष अरूण बजाज उपस्थित रहेंगे.इसके अलावा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बी के शुक्ल होंगे.इस समारोह में गोपाल शरण गर्ग,पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा,जलपाईगुड़ी के एसपी कुनाल अग्रवाल,पर्यटन निदेश सुनील अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










