अस्पताल में भरती घायल माध्यमिक परीक्षार्थी परेशान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सोमवार को सड़क हादसे की शिकार हुये माध्यमिक परीक्षार्थी मानसिक रूप से टूट चुके हैं. जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में इलाजरत परीक्षार्थियों के लिए आज मध्यशिक्षा पर्षद की ओर अस्पताल में ही परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन माध्यमिक परीक्षार्थियाें ने परीक्षा देने से मना कर दिया. परीक्षार्थियों का कहना है कि वे […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सोमवार को सड़क हादसे की शिकार हुये माध्यमिक परीक्षार्थी मानसिक रूप से टूट चुके हैं. जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में इलाजरत परीक्षार्थियों के लिए आज मध्यशिक्षा पर्षद की ओर अस्पताल में ही परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन माध्यमिक परीक्षार्थियाें ने परीक्षा देने से मना कर दिया.
परीक्षार्थियों का कहना है कि वे इस हालत में परीक्षा नहीं दे पायेंगे. इलाजरत परीक्षार्थियों के लिए कब नये सिरे से परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, इसकी घोषणा मध्यशिक्षा पर्षद की ओर जल्द किये जाने की जानकारी जिला स्कूल निरीक्षक (माध्यमिक) सपन सामंत ने दी. आज अस्पताल प्रबंधन व मध्यशिक्षा पर्षद की ओर से अस्पताल के दो अलग-अलग वार्डो में परीक्षा संचालकों की उपस्थिति में माध्यमिक परीक्षा लेने की व्यवस्था की गयी थी.
जिला विद्यालय निरीक्षक सपन सामंत ने बताया कि सोमवार को हादसे के दिन अस्पताल में इलाजरत स्थिति में कई माध्यमिक परीक्षार्थियों ने मंगलवार को परीक्षा देने की सहमति दी थी, लेकिन मंगलवार को परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने से मना कर दिया. इसलिए उनकी परीक्षा रद्द कर दी गयी. मध्यशिक्षा पर्षद के कोलकाता कार्यालय में परीक्षा नहीं दे पाने वाले चार छात्र व 12 छात्रओं के नामों की सूची भेज दी गयी है. इनमें से एक छात्र जलपाईगुड़ी के एक गैर सरकारी नर्सिग होम में इलाजरत है व एक छात्र को आज सुबह उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है. सभी परीक्षार्थी जामलदह तुलसीदेवी हाईस्कूल के विद्यार्थी हैं.
इसबीच मंत्री गौतम देव ने आज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती परीक्षार्थियों से मिले और उनका हालचाल पूछा.उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव यहां रोगी कल्याण समिति की बैठक में शामिल होने आये थे.उन्होंने परीक्षार्थी बच्चों से मुलाकात की और उनकी चिकित्सा में सरकार की ओर से हर मदद का आश्वासन दिया.घायल बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी भी उन्होंने डॉक्टरों से ली और बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.श्री देव ने कहा कि उन्होंने इस मामले की पूरी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री के साथ साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दे दी है.मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन बच्चों की परीक्ष बाद में ली जायेगी. इनके स्वस्थ हो जाने के बाद पर्षद की ओर से नयी परीक्षा की तिथि घोषित की जायेगी.
स्वास्थ्य में सुधार
जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश मृधा ने बताया कि सड़क हादसे में साथियों की मौत व अपने घायल होने की घटना से इलाजरत परीक्षार्थी मानसिक रूप से टूट चुके हैं. परीक्षार्थियों की शारीरिक हालत पहले से बेहतर होने के बावजूद वे आज परीक्षा देने की स्थिति में नहीं थे. इस बारे में मध्यशिक्षा पर्षद व जिला प्रशासन को लिखित रूप से जानकारी दे दी गयी है. घायल परीक्षार्थियों का कहना है कि उनके शरीर का दर्द काफी बढ़ गया है और वह मानसिक रूप से परीक्षा देने के लिए तैयार नहीं हो पा रहे हैं. उनलोगों जिला शिक्षा दफ्तर के माध्यम से मध्यशिक्षा पर्षद के पास अनुरोध किया है कि स्वस्थ होने के बाद उनकी परीक्षा लेने की व्यवस्था की जाये.
सत्यजीत ने दी परीक्षा
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भरती एक घायल छात्र सत्यजीत ने आज बेड पर ही परीक्षा दी.शिक्षा विभाग ने इसके लिए विशेष ब्यवस्था की थी.बुरी तरह से घायल होने के बाद भी उसने ठीक से अपनी परीक्षा दी है.आज शिक्षा विभाग के कइ अधिकारियों ने भी उससे मुलाकात की और डॉक्टरों से भी उसकी चिकित्सा को लेकर बातचीत की.
सोमवार को हुई थी दुर्घटना
उल्लेखनीय है कि जामालदह तुलसदेवी हाईस्कूल के माध्यमिक परीक्षार्थियों की सीट चैंगड़ाबांधा हाईस्कूल में पड़ी थी. सोमवार को प्रथम भाषा की परीक्षा देने के बाद घर लौटते वक्त जामालदह के निकट बकडांगा इलाके में बस के पलट जाने से कुछ परीक्षार्थी हादसे के शिकार हो गये. घायलों को पहले मेखलीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां एक छात्र की मौत हो गयी. बाद में घायलों को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भरती कराया गया. सदर अस्पताल में 26 घायलों में चार को चिकित्सक ने मृत घोषित किया. यहां मारे गये चार छात्रों में तीन माध्यमिक परीक्षार्थी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










