हुगली में हुआ 108 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Updated:
विज्ञापन

हुगली: लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 322 बी (1) के बैनर तले लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता, हेस्टिंग्स के सहयोग से रविवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ. समारोह का आयोजन हुगली जिला के बाहिरखंड के नंद कुटी, लायंस हेस्टिंग्स ग्रामीण सेवा केंद्र में हुआ, जहां करीब 108 जोड़े का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ. सम्मानित अतिथि के […]

विज्ञापन
हुगली: लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 322 बी (1) के बैनर तले लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता, हेस्टिंग्स के सहयोग से रविवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ. समारोह का आयोजन हुगली जिला के बाहिरखंड के नंद कुटी, लायंस हेस्टिंग्स ग्रामीण सेवा केंद्र में हुआ, जहां करीब 108 जोड़े का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ.

सम्मानित अतिथि के तौर पर राज्य के कृषि व परिवार कल्याण मंत्री बेचाराम मन्ना, विधायक नयना बंद्योपाध्याय, विधायक स्मिता बक्सी, पूर्व विधायक संजय बक्सी, समाजसेवी लक्ष्मीकांत तिवारी, शकुंतला तिवारी, द्वारका प्रसाद टांटिया, विजय कुमार गुजरवासिया, लायन एपी सिंह, सूरज बागला, गिरधारीलाल चमड़िया, बाबूलाल बंका, पुष्पा अग्रवाल, एसपी भट्ट, शंकरलाल हरलालका, पवन पोद्दार एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. विधायक नयना बंद्योपाध्याय ने हजारों ग्रामीण नागरिकों की उपस्थिति को देखते हुए कहा कि नंद कुटी ने गणमेला का रूप ले लिया है. उन्होंने सर्व धर्म समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला चेयरपर्सन, सामूहिक विवाह ओम प्रकाश पोद्दार (पूर्व पार्षद) की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन काफी महत्वपूर्ण है. सभी को इस कार्य की सराहना करनी चाहिए. इससे समाज के लोगों को लाभ पहुंचता है. विधायक स्मिता बक्सी ने परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजन से समाज में एकता मजबूत होती है. समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे समाज के लोगों को मदद मिलती रहे. आयोजकों की ओर से सामूहिक विवाह की जोड़ियों को विवाह संबंधित तमाम सामान मुहैया कराये गये थे. सामूहिक विवाह समिति के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्दार ने बताया कि 108 जोड़ों में 13 मुसलिम धर्म व 68 हिंदू धर्म के जोड़े थे, जबकि 27 जोड़े आदिवासी समुदाय के रहे. पहले भी आयोजकों की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यह सामूहिक विवाह का 16वां साल था. रविवार को हुए कार्यक्रम के बाद आयोजनकर्ता कुल 1,157 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने में सफल रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस हेस्टिंग्स के अध्यक्ष रामचंद्र बड़ोपलिया, श्याम सुंदर खंडेलवाल, विनिोद बंका, प्रदीप मेहता, बालकिशन सराफ, पीडी अग्रवाल, देवी प्रसाद ककरानिया, राकेश सराफ, राजू गुप्ता, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, लायन सलोनी सालवी, राजेश पोद्दार, रिंकू अग्रवाल, पंकज बंका, महेश खंडेलवाल, अनूप चौधरी, स्नेहा सोंथलिया, हरीश बड़ोपलिया, रामेश्वर लाल भट्टड़, पवन टांटिया, महावीर प्रसाद पसारी, किशन किल्ला, महेंद्र रेखी एवं लायन बंधु सक्रिय रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola