हाथी ने ली तीन की जान

Updated:
विज्ञापन

एक घायल, चार घर तबाह, ग्रामीणों ने वन विभाग का कार्यालय घेरा, सड़क अवरोध जलपाईगुड़ी : हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना शुक्रवार की सुबह डुवार्स के काठामबाड़ी इलाके में हुई. हाथियों के इस हमले के बाद पूरे इलाके में […]

विज्ञापन
एक घायल, चार घर तबाह, ग्रामीणों ने वन विभाग का कार्यालय घेरा, सड़क अवरोध
जलपाईगुड़ी : हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना शुक्रवार की सुबह डुवार्स के काठामबाड़ी इलाके में हुई. हाथियों के इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत है. मृतकों के नाम सुरजीत कठाम (50), विनय दे सरकार (65) व रबीन उरांव (35) है. ये सभी कठामबाड़ी इलाके के रहने वाले थे. हाथी के इस हमले में तीन भैंसों की भी मौत हो गयी है. हाथी ने भैंसों को भी कुचल कर मार डाला है. इसके अलावा हाथी ने चार घरों को भी तोड़ कर तहस-नहस कर दिया है.
इस घटना के बाद से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया. काफी संख्या में ग्रामीण वन विभाग के रेंज ऑफिस पहुंच गये और घंटों तक वहां घेराव किया. ग्रामीण हाथी के हमले में मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का गुस्सा इतने में ही शांत नहीं हुआ. वे राज्य सड़क पर पहुंच गये और सड़क को जाम कर दिया. कई घंटे तक यह लोग सड़क अवरोध कर प्रदर्शन करते रहे. वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस की टीम भी पहुंची. ग्रामीणों को काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को काबू में कर पाना संभव हो सका. स्थानीय निवासी अब्बास अली कठाम ने बताया है कि शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अपल चंद्र जंगल से एक हाथी इलाके में घुस गया. उस समय साइकिल से सुरजीत कठाम अपने घर से कठामबाड़ी बाजार जा रहा था. अचानक वह हाथी के सामने आ गया. हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर पैर से कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. उसके बाद वह हाथी बाजार इलाके में आ गया.
काफी देर तक इसने यहां तांडव चलाया. हाथी के इस हमले से लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे. यहां भी हाथी ने तीन लोगों को घायल कर दिया. तीनों को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहां पर चिकित्सा के दौरान रबीन उरांव की मौत हो गयी. बाद में एक अन्य घायल व्यक्ति विनय दे सरकार को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. हाथी के इस तांडव की खबर सुनकर भारी संख्या में वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे. काफी कोशिश के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया गया. यहां पर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्थानीय लोगों के रोष का भी शिकार होना पड़ा.
लोगों ने प्रदर्शन किया. इधर, बैकुंठपुर वन विभाग के अधिकारी प्रियरत्न प्रधान ने बताया है कि एक हाथी ने हमले की इस घटना को अंजाम दिया है. वन विभाग के कर्मचारियों ने उस हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और पीड़ितों को उचित मुआवजा दिये जाने की व्यवस्था की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola