ePaper

जलपाईगुडी में लावारिस टिफिन बॉक्स मिलने से बम की दहशत

Updated at : 06 Jan 2015 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
जलपाईगुडी में लावारिस टिफिन बॉक्स मिलने से बम की दहशत

जलपाईगुडी : जिले के पहाडपुर मोड के निकट आज सुबह एक बस में लावारिस टिफिन बॉक्स मिलने से बम होने की दहशत फैल गयी. जलपाईगुडी शहर से बनरहाट जा रही सरकारी बस में यात्रियों ने एक टिफिन बॉक्स देखा और इसके बाद पुलिस को सूचित किया. पुलिस प्रशिक्षित कुत्ता लेकर आयी थी लेकिन कोई मदद […]

विज्ञापन

जलपाईगुडी : जिले के पहाडपुर मोड के निकट आज सुबह एक बस में लावारिस टिफिन बॉक्स मिलने से बम होने की दहशत फैल गयी. जलपाईगुडी शहर से बनरहाट जा रही सरकारी बस में यात्रियों ने एक टिफिन बॉक्स देखा और इसके बाद पुलिस को सूचित किया.

पुलिस प्रशिक्षित कुत्ता लेकर आयी थी लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी क्योंकि बॉक्स पूरी तरह से बंद था और इसमें मौजूद चीजों को वह नहीं सूंघ पाया. बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते को सूचित किया गया और पुलिस ने चारों तरफ से बस को घेर लिया. यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola