इंजीनियरिंग के छात्र की मौत के रहस्य से नहीं उठा पर्दा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2020 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस को अनुमान अवसाद से ग्रसित था बिजन कूचबिहार : कूचबिहार सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बिजन बारिक की मौत अभी तक एक रहस्य बनी हुई है. हालांकि पुलिस को प्राथमिक अनुमान है कि बिजन मानसिक अवसाद से ग्रसित था. एमिनेंटफल नामक किसी गाने ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है. मंगलवार को विजन के […]
विज्ञापन
पुलिस को अनुमान अवसाद से ग्रसित था बिजन
कूचबिहार : कूचबिहार सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बिजन बारिक की मौत अभी तक एक रहस्य बनी हुई है. हालांकि पुलिस को प्राथमिक अनुमान है कि बिजन मानसिक अवसाद से ग्रसित था. एमिनेंटफल नामक किसी गाने ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है.
मंगलवार को विजन के अभिभावक कूचबिहार पहुंचने पर मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. हालांकि छात्र मृत्यु की घटना में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर प्रवाल देव ने कोई टिप्पणी नहीं की. सोमवार को कॉलेज में पठन पाठन कार्य तो चला, लेकिन शिक्षक से लेकर छात्र सभी निराश थे. जानकारी मिली है कि बिजन के साथ और दो छात्र हॉस्टल के एक कमरे में रहते थे. रविवार को बिजन व उनके रूम मेट के उत्तरबंग एक्सप्रेस से घर लौटने की बात थी.
लेकिन विजन ने बताया कि वह पदातिक एक्सप्रेस से जायेगा. इसपर बाकि के दोनों रूम मेट रवाना हो गये. पुलिस को छानबीन में पता चला है कि बिजन पबजी जैसा कोई गेम खेलता था. एक छात्र ने बताया कि रविवार को चतूर्थ वर्ष का छात्र बिजन बारिक छत से गिर गया. कॉलेज के शिक्षक व अन्य छात्रों ने मिलकर उसे तुरंत कूचबिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. लेकिन कुछ हीं देर बाद बिजन की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




