मास्टरपाड़ा से तीन नशा कारोबारी गिरफ्तार
Updated at : 16 Oct 2019 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपियों से एक किलो 418 ग्राम अवैध कच्चा अफीम बरामद मालदा : अवैध तौर पर लगभग डेढ़ किलो कच्चा अफीम के साथ तीन नशा कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सोमवार देर रात यह गिरफ्तारी कालियाचक थाना के मास्टरपाड़ा इलाके में हुई है. इलाके में एक सुनसान जगह पर अवैध कारोबारियों ने कच्चा अफीम […]
विज्ञापन
आरोपियों से एक किलो 418 ग्राम अवैध कच्चा अफीम बरामद
मालदा : अवैध तौर पर लगभग डेढ़ किलो कच्चा अफीम के साथ तीन नशा कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सोमवार देर रात यह गिरफ्तारी कालियाचक थाना के मास्टरपाड़ा इलाके में हुई है. इलाके में एक सुनसान जगह पर अवैध कारोबारियों ने कच्चा अफीम को जमा किया था. रात को पैकेटों के तस्करी की कोशिश के दौरान गुप्त सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. तीन लोगों को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. साथ ही एक किलो 418 ग्राम अवैध कच्चा अफीम पुलिस ने जब्त किया है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों के नाम सफिकुल शेख, सरिफुल शेख एवं सुलतान शेख है. यह लोग कालियाचक के जलुआबाधाल इलाके के निवासी हैं. एक प्लास्टिक के जार में इन नशीले पदर्थों को रखा गया था. लेकिन तस्करी से पहले ही पुलिस ने छापामार कर तीन आरोपी को सामानों के साथ गिरफ्तर कर लिया. प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि इस अफीम से निम्न गुणवत्ता वाले ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थ बनाये जाते है. कच्चे अफीम को कहां से लाया गया है या उन्हें कहां भेजे जाने की योजना थी इसकी जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




