सर्वे के लिए निगम को मिले 35 लाख

Updated at : 13 Oct 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
सर्वे के लिए निगम को मिले 35 लाख

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में डेंगू व अज्ञात बुखार की शिकायत मिलने के बाद पर्यटन मंत्री गौतम देव ने शनिवार को मैनाक टूरिस्ट लॉज में प्रशासनिक बैठक की. बैठक में उन्होंने कई अहम दिशा निर्देश जारी किये. गौतम देव ने बैठक में डेंगू व अज्ञात बुखार पर जागरूकता फैलाने के लिए […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में डेंगू व अज्ञात बुखार की शिकायत मिलने के बाद पर्यटन मंत्री गौतम देव ने शनिवार को मैनाक टूरिस्ट लॉज में प्रशासनिक बैठक की. बैठक में उन्होंने कई अहम दिशा निर्देश जारी किये. गौतम देव ने बैठक में डेंगू व अज्ञात बुखार पर जागरूकता फैलाने के लिए कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा की.

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी वार्डों में जागरूकता फैलाने और डेंगू का सर्वे कराने के लिए एसएमसी को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से 35 लाख रुपये दिये गये हैं. बैठक में दार्जिलिंग की डीएम दीपाप प्रिया पी, जलपाईगुड़ी के डीएम अभिषेक तिवारी, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक कौशिक समाजदार, सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के अधीक्षक अमिताभ मंडल, जलपाईगुड़ी के सीएमओएच के सदस्य उपस्थित थे.

प्रशासनिक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए गौतम देव ने कहा कि अभी तक सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में 915 लोगों का एनएस-1 तथा 400 मरीजों की मैक एलाइजा जांच हो चुकी है. जिसमें एक भी मरीज में डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं. उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डेंगू की शिकायत को लेकर 115 लोग भर्ती हुए थे. जिसमें 32 लोगों का एनएस-1 तथा 83 लोगों का मैक एलाइजा पॉजिटिव आया है. मंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में फिलहाल सात लोग भर्ती हैं.

जिसमें पांच लोगों को डेंगू तथा दो लोगों के अज्ञात बुखार का इलाज चल रहा है. गौतम देव ने बताया कि दार्जिलिंग जिले में जनवरी से लेकर 10 अक्टूबर तक 511 मरीजों को अज्ञात बुखार से पीड़ित होने का मामला सामने आया है. जिसमें सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में 382, सिलीगुड़ी महकमा परिषद में 87, जीटीए में 42 मरीज हैं. वहीं 10 अक्टूबर तक जलपाईगुड़ी जिले में 546 लोगों का रिपोर्ट एनएस-1 पॉजिटिव आया है. लेकिन यहां भी अभी तक किसी की मौत की कोई खबर नहीं है.

उन्होंने बताया कि जलपाईगुड़ी तथा मालबाजार में मैक एलाइजा तथा एनएस-1 टेस्ट की व्यवस्था है. उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर डेंगू का सर्वे करने के लिए एसएमसी को 35 लाख रुपये राज्य स्वास्थ्य दफ्तर की ओर से दिया गया है. इसके अलावे हेमेटोलॉजिस्ट भी सिलीगुड़ी नगर निगम को अपना सहयोग दे रही है. मंत्री ने बताया कि एसएमसी के 2, 3,14 व 21 नंबर वार्ड में अज्ञात बुखार के सबसे ज्यादा मरीज है. इन सभी वार्डों में ज्यादा काम करने के लिए एसएमसी व राज्य स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है.

पिछले दिनों में मेडिकल कॉलेज में दो लोगों की मौत की घटना को लेकर मंत्री ने बताया कि इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता. सभी रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया है. मंत्री गौतम देव ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए लोगों को भी खुद भी जागरूक होना पड़ेगा.

विभिन्न विकास योजनाओं पर खर्च होंगे 40 करोड़
सिलीगुड़ी. एक से लेकर 17 नंबर वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम को 21 करोड़ दिये गये हैं. प्रशासनिक बैठक के बाद गौतम देव ने ये जानकारी पत्रकारों को दी. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में 40 करोड़ की लागत से कई योजनाओं को पूरा किया जायेगा. कहा कि पिछले दिनों कई वार्डों में पहले 10 करोड़ की राशि दी गयी.
बाद में 7 करोड़ आवंटित किया गया. जिसमें एसजेडीए के सहयोग से विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया. 25 सितंबर को अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट तथा म्यूनिसिपल अफेयर्स डिपार्टमेंट की ओर से सिलीगुड़ी नगर निगम को 21 करोड़ की राशि दी गयी. ग्रीन सिटी मिशन के लिए एसएमसी को 10 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन निगम प्रशासन आज तक उस पैसे को खर्च नहीं कर पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola