गैस सिलिंडर फटने से घर में लगी आग, सब कुछ राख
Updated at : 08 Sep 2019 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत पानपाड़ा में हुई घटना जलपाईगुड़ी : रसोई गैस का सिलिंडर फटने से एक गृहिणी का पूरा घर जलकर नष्ट हो गया. शनिवार की शाम को यह घटना जलपाईगुड़ी शहर के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत पानपाड़ा में हुई है. इस भयावह अग्निकांड में अल्पना चक्रवर्ती नामक महिला के घर में […]
विज्ञापन
शहर के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत पानपाड़ा में हुई घटना
जलपाईगुड़ी : रसोई गैस का सिलिंडर फटने से एक गृहिणी का पूरा घर जलकर नष्ट हो गया. शनिवार की शाम को यह घटना जलपाईगुड़ी शहर के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत पानपाड़ा में हुई है. इस भयावह अग्निकांड में अल्पना चक्रवर्ती नामक महिला के घर में रखे सारे सामान जलकर नष्ट हो गये हैं. सूचना मिलने पर पुलिस के साथ साथ दमकल भी पहुंचा. करीब घंटे भर की कोशिशों के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. हालांकि तब तक आग ने सारा कुछ तबाह कर दिया था.
पीड़िता ने बताया कि गैस के ओवेन पर वह कड़ाही बैठाकर पानी लेने बाहर गयी थी. वापस आकर देखा कि रसोई घर में आग धूधू कर जल रही है. चारों ओर आग की लपटें फैल चुकी थीं. कुछ ही पल में गैस सिलिंडर फट गया जिससे आग पूरी तरह मकान में फैल गयी.
स्थानीय वार्ड पार्षद संगीता बनर्जी ने बताया कि यह महिला पहले से ही असहाय है. उस पर इस अग्निकांड में उनका सबकुछ नष्ट हो गया. जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




