एनआरसी को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम : राजू बिष्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2019 6:52 AM
दार्जिलिंग : एक तरफ जहां राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के अंतिम प्रारुप के प्रकाशित होने के बाद पहाड़ में विरोधी गोजमुमो विनय गुट ने केंद्र सरकार पर गोरखा समुदाय के हितों की उपेक्षा का आरोप मढ़ा है वहीं, दार्जिलिंग से भाजपा के सांसद राजू बिष्ट ने एनआरसी की फाइनल लिस्ट से एक लाख से अधिक […]
दार्जिलिंग : एक तरफ जहां राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के अंतिम प्रारुप के प्रकाशित होने के बाद पहाड़ में विरोधी गोजमुमो विनय गुट ने केंद्र सरकार पर गोरखा समुदाय के हितों की उपेक्षा का आरोप मढ़ा है वहीं, दार्जिलिंग से भाजपा के सांसद राजू बिष्ट ने एनआरसी की फाइनल लिस्ट से एक लाख से अधिक गोरखाओं के नाम छूटने की खबर को अफवाह और बेबुनियाद बताया है. रविवार को जारी अपने प्रेस बयान में सांसद ने कहा कि यह आंकड़ा कुछ निहित स्वार्थ वाले नेताओं के दिमाग का फितूर है. दरअसल, नागरिकों के आधिकारिक तथ्य अभी आने बाकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










